NICL Assistant Admit Card 2025 OUT: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने NICL असिस्टेंट 2025 रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने NICL AO भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक और मुख्य चरण को सफलतापूर्वक पास किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 से 27 फरवरी, 2025 तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन दो सत्र प्रातः 8:30 AM और 1:00 PM होंगे।
NICL Admit Card 2025 Download Link
नेशनल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (NICL) ने क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, क्षेत्रीय भाषा परीक्षा (Regional Language Test) 24, 25, 26 और 27 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। आप NICL असिस्टेंट 2025 रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के लिए हॉल टिकट नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
NICL Hall Ticket 2025 Link | यहां क्लिक करें |
यह परीक्षा सिर्फ पास (Qualifying Nature) करने के लिए है, अंक नहीं मिलेंगे। NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 पाने के लिए, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड चाहिए होगा। यह एडमिट कार्ड वेबसाइट पर मिलेगा।
How to download NICL Admit Card 2025? ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
National Insurance Company Limited (NICL) ने 2025 में Assistant पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 नवंबर 2024 को और मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर 2024 को संपन्न हुई थी। यदि आप इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे और अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक खोजें: होमपेज पर "NICL Assistant Admit Card 2024" लिंक खोजें, जो नोटिफिकेशन सेक्शन या "Careers" टैब में हो सकता है।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें: लॉगिन पृष्ठ पर अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: सभी विवरण सत्यापित करने के बाद, अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
NICL Hall Ticket 2025 में उपलब्ध जानकारी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- महत्वपूर्ण निर्देश
NICL AO भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में रीजनल लैंग्वेज टेस्ट अनिवार्य है। इसमें उम्मीदवार की क्षेत्रीय भाषा में दक्षता को जांचा जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation