राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) भर्ती 2021: राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल), हिंदी ट्रांसलेटर और अन्य 62 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2021 है. 12 वीं योग्यता रखने वाले पात्र उम्मीदवारों इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 मई 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जून 2021
राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) जूनियर इंजीनियर (सिविल), हिंदी ट्रांसलेटर और अन्य रिक्ति विवरण:
| पदों का नाम | पदों की संख्या |
| जूनियर इंजीनियर (Civil) | 16 पद |
| हिंदी ट्रांसलेटर | 01 पद |
| जूनियर अकाउंट ऑफिसर | 05 पद |
| अपर डिवीज़न क्लर्क | 12 पद |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड - II | 05 पद |
| लोअर डिवीज़न क्लर्क | 23 पद |
| कुल | 62 पद |
जूनियर इंजीनियर (सिविल), हिंदी ट्रांसलेटर एवं अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
| पदों का नाम | योग्यता एवं आयु सीमा |
| जूनियर इंजीनियर (Civil) | किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता.आयु सीमा: 18 वर्ष से 27 वर्ष. |
सैलरी:
| पदों का नाम | सैलरी: |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | लेवल - 6 (रूपये 35400-रूपये 112400/-) |
| हिंदी ट्रांसलेटर | लेवल - 6 (रूपये 35400-रूपये 112400/-) |
| जूनियर अकाउंट ऑफिसर | लेवल - 6 (रूपये 35400- रूपये 112400/-) |
| अपर डिवीज़न क्लर्क | लेवल - 4 (रूपये 25500-रूपये 81100/-) |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड - II | लेवल - 4 (रूपये 25500-रूपये 81100/-) |
| लोअर डिवीज़न क्लर्क | लेवल -2 (रूपये 19900-रूपये 63200/-) |
चयन प्रक्रिया - एनडब्ल्यूडीए भर्ती 2021:
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी:
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
साक्षात्कार
पहचान सत्यापन
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2021 है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation