ONGC, बोकारो में निकली अपरेंटिस जॉब्स, अपरेंटिस कार्यक्रम के तहत 47 पद
ONGC बोकारो ने ट्रेड अपरेंटिस और अन्य एपेंटिस के कुल 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार 3 नवम्बर 2017 तक इन पदों के लिये निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
ONGC बोकारो ने ट्रेड अपरेंटिस और अन्य एपेंटिस के कुल 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. अपेक्षित योग्यता वाले उम्मीदवार 3 नवम्बर 2017 तक इन पदों के लिये निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/ Bokaro
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 3 नवंबर 2017
ONGC, बोकारो में पदों का विवरण:
• अकाउंटेंट -4 पद
• केबिन / रूम अटेंडेंट -1 पद
• कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक -5 पद
• इलेक्ट्रीशियन -6 पद
• फिटर -12 पद
• सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस -2 पद
• लैब असिस्टेंट (रासायनिक संयंत्र) -4 पद
• मैकेनिक (डीजल) -3 पद
• सेक्रेटेरियल असिस्टेंट -8 पद
• स्टोर कीपर -2 पद
अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार ने 10 वीं कक्षा /10 + 2 कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए. अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम की डिग्री हो और लैब असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी की डिग्री हो.
अपरेंटिस के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
संबंधित ट्रेड के अनुसार योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन 'आई / सी एचआर-ईआर, ONGC बोकारो एसेट, 1 लाल, एचएससीएल बिल्डिंग, बोकारो स्टील सिटी, बोकारो' के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2017 है.
