This is an archived article last updated on Oct 17, 2017. The information may be outdated.

ONGC, जोधपुर में ट्रेड अपरेंटिस के 49 पदों के लिए निकली है वेकेंसी

Last Updated: Oct 17, 2017, 17:55 IST

ONGC, जोधपुर में सरकार नौकरी 2017: तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), जोधपुर ने ट्रेड अपरेंटिस के 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

ONGC Trade Apprentice Jobs
ONGC Trade Apprentice Jobs

ONGC, जोधपुर में सरकार नौकरी 2017: तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), जोधपुर ने ट्रेड अपरेंटिस के 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 03 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए  आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/Jodhpur

महत्वपूर्ण तिथि:

• आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि – 16 अक्टूबर 2017

• आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - 03 नवंबर 2017

ONGC, जोधपुर में पदों का विवरण:

पदों की कुल संख्या  - 49 पद

• अकाउंटेंट: 2 पद

• इलेक्ट्रीशियन: 4 पद

• इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक: 10 पद

• फिटर: 10 पद

• हाउस कीपर (कॉर्पोरेट): 1 पद

• इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: 10 पद

• मैकेनिक डीजल: 2 पद

• सेक्रेटेरियल असिस्टेंट : 8 पद

• स्टोर कीपर: 2 पद

अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता और अनुभव:

उम्मीदवार ने 10 वीं कक्षा /10 + 2 कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए. अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम की डिग्री हो.

अपरेंटिस के पदों के लिए आयु सीमा:

  • 18 से 24 वर्ष. सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है.

अपरेंटिस के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड के लिए निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चुना जाएगा.

ONGC, जोधपुर में अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, आई सी सी एचआर-ईआर, ओएनजीसी राजस्थान कच्छ ओनलैंड एक्सप्लोरेटरी एसेट केडीएम कॉम्प्लेक्स, मंदोर रोड, जोधपुर - 342026 के पते पर 03 नवंबर 2017 तक भेज सकते हैं.

ONGC, जोधपुर में अपरेंटिस के पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना

सरकारी नौकरी अपडेट      

Rojgar Samachar eBook

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Oct 17, 2017, 16:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News