Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे 238 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए 7 अप्रैल को ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी करेगा। रेलवे भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर पहले ही जारी की जा चुकी है। भारतीय रेलवे भर्ती 2023 (Railway Bharti) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स के लेवल 2 में मासिक वेतन दिया जाएगा। जो आवेदक रेलवे जॉब्स (Sarkari Naukri 2023) में करियर की तलाश कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या आधिकारिक वेबसाइट www.rrcjaipur.in के माध्यम से भारतीय रेलवे लोको-पायलट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा/लिखित परीक्षा के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी विवरण यथासमय सूचित कर दिए जाएंगे। भारतीय रेलवे भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2023 से शुरू होगी और 6 मई 2023 तक जारी रहेगी।
RRB ALP Recruitment 2023 विवरण
रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में इस भर्ती की मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं:
संचालन प्राधिकरण | रेलवे भर्ती सेल, उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर |
विज्ञापन संख्या | 01/2023 |
पद का नाम | असिस्टेंट लोको पायलट (स्तर 2 सीपीसी) |
रिक्त पद | 238 |
पात्रता |
|
भारतीय रेलवे भर्ती अधिसूचना 2023 | 24 मार्च 2023 |
भारतीय रेलवे भर्ती 2023 आवेदन शुरू | 7 अप्रैल 2023 |
भारतीय रेलवे भर्ती 2023 आवेदन करने की अंतिम तिथि | 6 मई 2023 रात 11:59 बजे |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rrcjaipur.in |
RRB ALP Recruitment 2023 पदों की संख्या
पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या की जांच कर सकते हैं:
पद का नाम | पदों की संख्या |
असिस्टेंट लोको पायलट | |
कैटेगरी | |
सामान्य (यूआर) | 120 |
एससी | 36 |
एसटी | 18 |
ओबीसी | 64 |
भारतीय रेलवे भर्ती 2023 अधिसूचना
भारतीय रेलवे भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Indian Railway Recruitment 2023 Notification PDF के लिए क्लिक करें |
शैक्षणिक योग्यता
सहायक लोको पायलट के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक अधिसूचना देखें।
आयु सीमा
रेलवे बोर्ड के अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अधिकतम आयु सीमा सामान्य उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष होगी। आयु की गणना 01 जुलाई 2023 के आधार पर की जाएगी।
Also Check: Allahabad HC Law Clerk interview letter 2023
भारतीय रेलवे भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
भारतीय रेलवे में वर्तमान में सेवारत कर्मचारी भर्ती लिंक के सक्रिय होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपर्युक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.rrcjaipur.in पर जाएं
- सहायक लोको-पायलट आवेदन 2023 का चयन करें।
- भारतीय रेलवे भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क कुछ नहीं है, इसलिए आवेदन फॉर्म जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट ले लें।
Also Check: IBPS Clerk Mains Result 2022
आवेदन शुल्क
पद के पात्र उम्मीदवार नीचे बताए अनुसार श्रेणीवार आवेदन शुल्क की जाँच करें।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
यूआर / जनरल (पुरुष) | रु. 0/- |
एससी/एसटी/ओबीसी/ईएसएम/पीडब्ल्यूडी (पुरुष) | रु. 0/- |
यूआर / एससी / एसटी / ओबीसी / ईएसएम / पीडब्ल्यूडी (महिला / ट्रांसजेंडर) | रु. 0/- |
RRB ALP Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
चयनित किए गए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के दौर गुजरना पड़ेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारी के बारे में विस्तार से जानने के लिए भारतीय रेलवे भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।
Also Check: BARC Admit Card 2023
Comments
All Comments (0)
Join the conversation