Rajasthan BSTC Allotment Result 2024: राजस्थान बीएसटीसी (Basic School Teaching Course) के तीसरे राउंड का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट [predeledraj2024.in] पर जाकर अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, इस वर्ष छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने BSTC कार्यक्रम के लिए आवेदन किया था। बीएसटीसी परीक्षा के नतीजे 17 जुलाई 2024 को घोषित किए गए थे, जिसके बाद अगस्त में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई थी।
Rajasthan BSTC Allotment List 2024 OUT
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, बीएसटीसी परीक्षा 30 जून 2024 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। Pre D.El.Ed. परीक्षा राजस्थान में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बनने का अवसर प्रदान करती है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो बीएसटीसी प्री-डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश 2024 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट-result.predeledraj2024.in और predeledraj2024.in से अलॉटमेंट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC 3rd Allotment List 2024 Download Link
परिणाम तक पहुंचने के लिए छात्रों को रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC 3rd Allotment List 2024 Link |
Rajasthan BSTC 3rd Allotment List 2024 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान बीएसटीसी तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए चरणों का पालन करें:
चरण 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
चरण 2. फिर होमपेज पर, आपको BSTC 2024 आवंटन परिणामों के तीसरे दौर के लिए समर्पित एक लिंक या सेक्शन मिलेगा।
चरण 3. इसके बाद अपना आवेदन संख्या, रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद, "Submit" बटन पर क्लिक करें। आपकी आवंटन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 5. इसे चेक करें और प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation