This is an archived article last updated on Apr 8, 2025. The information may be outdated.

Rajasthan Pashu Parichar Cut Off 2025: यहां देखें राजस्थान पशु परिचारक कट ऑफ के साथ देखें पिछले वर्ष के कट ऑफ मार्क्स

Last Updated: Apr 8, 2025, 19:04 IST

RSMSSB Rajasthan Pashu Parichar Cut Off 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पशु परिचारक (पशु परिचर) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम और कट-ऑफ मार्क्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आज 3 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। दिसंबर 2024 में आयोजित इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 6433 पदों पर पशु परिचर की नियुक्ति की जाएगी। पहले इस भर्ती में 5934 पद थे, लेकिन बाद में इसमें 499 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं।

RSMSSB राजस्थान पशु परिचारक कट ऑफ 2024-2025
RSMSSB राजस्थान पशु परिचारक कट ऑफ 2024-2025

Rajasthan Pashu Paricharak Cut Off 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 1 से 3 दिसंबर 2024 तक पशु परिचारक (Animal Attendant) भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 6,433 पशु परिचर पदों पर नियुक्ति होगी। प्रारंभ में 5,934 पद निर्धारित थे, लेकिन बाद में 499 अतिरिक्त पद जोड़े गए। इस परीक्षा की आधिकारिक कट-ऑफ (RSMSSB Animal Attendant Cut Off) परिणाम के साथ आज 3 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट और कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 PDF (OUT)

पिछले वर्षों के रुझानों और विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर, हमने इस लेख में अपेक्षित कट-ऑफ और पिछले वर्षों के कट-ऑफ मार्क्स साझा किए हैं, ताकि अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकें।

यहां देखें: 

Rajasthan Pashu Parichar Cut Off 2024-25: राजस्थान पशु परिचर कट ऑफ (अपेक्षित)

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट (पशु परिचर) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी अब राजस्थान एनिमल अटेंडेंट कट-ऑफ 2024 के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। यहां हमने राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए संभावित कट-ऑफ साझा की है, जिससे अभ्यर्थी अंदाजा लगा सकते हैं कि इस भर्ती में आधिकारिक कट-ऑफ कितनी रहने वाली है। लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, उम्मीदवार अब आधिकारिक कट-ऑफ अंकों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए, हमने परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर RSMSSB एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 के अपेक्षित कट-ऑफ अंक नीचे साझा किए हैं।

कैटेगरी

राजस्थान पशु परिचारक अपेक्षित कटऑफ

Gen

76-81

OBC

66-74

SC

59-63

ST

53-55

EWS

66-76

Rajasthan Pashu Paricharak Qualifying Marks क्या है?

आरएसएमएसएसबी राजस्थान पशु परिचारक (पशु परिचर) योग्यता अंक विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए प्राप्त करना आवश्यक होता है। ये न्यूनतम अंक श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होते हैं।

श्रेणी (Category)

योग्यता अंक (Qualifying Marks)

सामान्य (General)

40%

ओबीसी (OBC)

40%

एससी (SC)

35%

एसटी (ST)

35%

आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS)

40%

पीडब्ल्यूडी (PWD)

35%

Rajasthan Pashu Paricharak Previous Year Cut Off: पिछले वर्ष की राजस्थान पशु परिचर कट ऑफ

पिछले रुझानों का विश्लेषण करके, उम्मीदवार प्रत्येक श्रेणी के लिए अपेक्षित राजस्थान पशु परिचर कट-ऑफ अंकों का अनुमान लगा सकते हैं, जिससे उन्हें लिखित परीक्षा में सफलता की संभावनाओं का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। यहां हमने उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए नीचे साझा किए गए श्रेणी-वार RSMSSB पशु परिचारक पिछले वर्ष के कट ऑफ अंक साझा किए हैं।

कैटेगरी

अंतिम कट-ऑफ (TSP Region)

अंतिम कट-ऑफ (NTSP Region)

GEN (Male)

69.1441

84.5553

GEN (Female)

58.5676

80.5635

SC (Male)

63.7571

77.4253

SC (Female)

55.4436

65.407

ST (Male)

58.2735

71.3785

ST (Female)

44.0171

61.1176

OBC (Male)

NA

82.8768

OBC (Female)

NA

77.1133

EWS (Male)

NA

79.4123

EWS (Female)

NA

69.7502

Rajasthan Pashu Paricharak Cut Off PDF कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान पशु परिचारक (एनिमल अटेंडेंट) भर्ती परीक्षा की कट-ऑफ सूची डाउनलोड करने के लिए, आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। कृपया निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. 'नवीनतम समाचार' या 'परिणाम' अनुभाग देखें: मुखपृष्ठ पर 'नवीनतम समाचार' या 'परिणाम' अनुभाग में संबंधित भर्ती परीक्षा की कट-ऑफ सूची के लिए लिंक देखें।
  3. संबंधित लिंक पर क्लिक करें: 'पशु परिचारक भर्ती परीक्षा कट-ऑफ' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. PDF डाउनलोड करें: लिंक पर क्लिक करने पर एक PDF दस्तावेज़ खुलेगा, जिसे आप अपने डिवाइस पर डाउनलोड और सहेज सकते हैं।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 3, 2025, 08:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News