RJS Mains Result 2024 OUT: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज पद के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर चयन सूची में हैं, वे अगले राउंड यानि साक्षात्कार के लिए अनंतिम रूप से योग्य हैं।
Rajasthan Civil Judge Mains Result 2024 Direct Link
रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद, हाईकोर्ट ने कैटेगरी-वाइज आरजेएस मेन्स 2024 परीक्षा कट-ऑफ जारी कर दी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 131 है, जबकि सामान्य विधवाओं के लिए कट-ऑफ 130.5 है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कट-ऑफ 105 निर्धारित है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना आरजेएस मेन्स परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
RJS Mains Result 2024 PDF |
Rajasthan Judiciary Result 2024 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देखकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- होम पेज 'आरजेएस मेन्स रिजल्ट 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आप चयनित उम्मीदवारों की सूची पर पुनर्निर्देशित हो जाएंगे।
- अब आप आरजेएस मेन्स रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation