Rajasthan Board 5th Exam Admit Card 2025: राजस्थान शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5), 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों के एडमिट कार्ड शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं, लेकिन छात्र स्वयं इन्हें डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूलों को अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और छात्रों को वितरित करना होगा।
यहां देखें: Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 PDF
RBSE 5th Admit Card 2025 Download Link
राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने पांचवीं कक्षा के एडमिट कार्ड 2025 के लिए डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। स्कूल प्रशासन शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.rajasthan.gov.in) पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र स्वयं इसे डाउनलोड नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
Revised RBSE 5th Date Sheet 2025: परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव
राजस्थान शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5), 2025 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इस परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक होगा और यह एक पारी में आयोजित होगी।
विषय का नाम | परीक्षा तिथियां | परीक्षा का समय |
अंग्रेजी (English) | 07-04-2025 | 8:00AM से 10:30AM |
हिन्दी (Hindi) | 08-04-2025 | 8:00AM से 10:30AM |
गणित (Maths) | 15-04-2025 | 8:00AM से 10:30AM |
पर्यावरण अध्ययन (Environment Study) | 16-04-2025 | 8:00AM से 10:30AM |
संस्कृत (Sanskrit) | 17-04-2025 | 8:00AM से 10:30AM |
उर्दू (Urdu) | 17-04-2025 | 8:00AM से 10:30AM |
सिंधी (Sindhi) | 17-04-2025 | 8:00AM से 10:30AM |
Rajasthan Board 5th Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'Candidate Corner' में 'Admit Card' के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्कूल के प्रिंसिपल या शिक्षक को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- स्कूल प्रशासन एडमिट कार्ड पर मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करेगा।
नोट: छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते, उन्हें इसे अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation