RPF Constable Result 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की CBT परीक्षा में शामिल लगभग 22.96 लाख उम्मीदवारों के लिए RPF कांस्टेबल परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। संयुक्त परिणाम पीडीएफ, श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों और स्कोर कार्ड की तारीख सहित, आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर से योग्यता स्थिति जांच सकते हैं, जबकि RPF स्कोर कार्ड आज, 20 जून 2025 को लॉगिन लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Railway RPF Constable Result 2025 OUT
इस वर्ष RPF कांस्टेबल CBT परीक्षा में लगभग 22.96 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 42,143 उम्मीदवारों को PET और PMT के लिए योग्य घोषित किया गया है। RPF परिणाम 2025 के अनुसार, इन चयनित उम्मीदवारों में 4,621 सामान्य वर्ग से, 7,446 SC, 3,381 ST, 20,382 OBC और 6,313 अन्य श्रेणियों से हैं। CBT परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इन्हें चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी PET और PMT के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
RPF Constable Result 2025 PDF Download Link
रेलवे भर्ती बोर्ड, चंडीगढ़ (RRB/RPF) ने आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 सीबीटी परीक्षा का Zone‑वाइज मेरिट लिस्ट PDF और कट‑ऑफ अंक के साथ आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से कट ऑफ पीडीएफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF Constable Result 2025 Merit List PDF | |
RPF Constable Cut Off 2025 PDF | |
RPF Constable Scorecard 2025 Link |
RPF Constable Scorecard 2025 Link
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज, 20 जून 2025 को RPF कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2025 जारी कर दिया है। इससे पहले, RRB ने {CEN RPF-02/2024 (कॉन्स्टेबल)} के अंतर्गत RPF कांस्टेबल रिजल्ट 19 जून 2025 को घोषित किया था। इस परीक्षा में कुल 42,143 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
रिजल्ट के साथ ही RPF कांस्टेबल कट-ऑफ 2025 भी जारी कर दी गई है। वहीं, मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जो अगले चरण के लिए पात्र हैं।
इस पेज पर RPF कांस्टेबल रिजल्ट का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी दिया गया है। स्कोरकार्ड और परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को अगली चयन प्रक्रिया यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के आंकड़े
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), जो CEN RPF-02/2024 (कॉन्स्टेबल) के अंतर्गत 4208 कांस्टेबल पदों के लिए 2 से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने योग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। जारी सूची में कुल 42,143 उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें PET और PST राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। श्रेणीवार आंकड़े इस प्रकार हैं:
श्रेणी | PET एवं PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार |
---|---|
सामान्य (UR) | 4,621 (11.0%) |
अनुसूचित जाति (SC) | 7,446 (17.7%) |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 3,381 (8.0%) |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 20,382 (48.4%) |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 6,313 (15.0%) |
कुल | 42,143 |
RPF Constable Result 2025: आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट हाइलाइट्स
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे पुलिस बल (RPF) में कांस्टेबल के 4208 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा का पहला चरण, यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), 11 दिनों तक प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष करीब 45.30 लाख उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, लेकिन केवल 22.96 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। अब RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है, जिसमें केवल 42,143 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
परीक्षा आयोजित करने वाला निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
---|---|
पद | कांस्टेबल |
रिक्तियों की संख्या | 4208 |
RPF कांस्टेबल रिजल्ट 2025 | 19 जून 2025 |
उपस्थित उम्मीदवार | 22.96 लाख |
योग्य उम्मीदवार | 42,143 |
CBT परीक्षा तिथियां | 2 से 18 मार्च 2025 |
PET व PMT तिथियां | जल्द सूचित की जाएंगी |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) PET एवं PMT दस्तावेज़ सत्यापन मेडिकल परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
Railway RPF Constable Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट सभी क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों (RRBs) की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है। रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल CBT परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Score” सेक्शन को खोजें।
-
“Result of Computer Based Test (CBT) for the post of Constable against RPF-02/2024” लिंक पर क्लिक करें।
-
एक पीडीएफ खुलेगा, जिसमें CBT में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
-
अपना रोल नंबर खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और PDF डाउनलोड कर लें।
यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) और PMT (शारीरिक माप परीक्षण) के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation