RPSC 2nd Grade Answer Key 2025: राजस्थान सीनियर टीचर उत्तर कुंजी कब आएगी, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Sep 16, 2025, 19:35 IST

RPSC 2nd Grade Answer Key 2025: RPSC 2nd ग्रेड उत्तर कुंजी 2025 राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जो सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स सीट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद अपने अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key
RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2025: RPSC जल्द ही सीनियर टीचर ग्रेड II भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विषयवार उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद, वे निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके आधार पर परिणाम घोषित होगा।

RPSC 2nd Grade Answer Key 2025 PDF Download

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर शिफ्ट वाइज प्रश्न पत्र के साथ विषयवार (Subject Wise) सीनियर टीचर ग्रेड II उत्तर कुंजी 2025 PDF जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, डाउनलोड लिंक इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि उम्मीदवार आसानी से PDF प्राप्त कर सकें।

Rajasthan Senior Teacher Answer Key 2025 -  हाइलाइट्स

RPSC वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 की लिखित परीक्षा विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में कई दिनों तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक उत्तर कुंजी 2025 की मदद से अपने उत्तरों की तुलना करके अनुमानित अंक जान सकते हैं। पेपर I 200 अंकों का और पेपर II 300 अंकों का होगा, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है, और गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी 2025 RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा उत्तर कुंजी और अंकन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।

विवरण (Detail)

जानकारी (Information)

परीक्षा आयोजित करने वाला

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम

वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 (Senior Teacher Grade 2)

विषय

हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान

रिक्तियों की संख्या

2129

उत्तर कुंजी कब आएगी?

सितंबर 2025

परीक्षा तिथि

7 से 12 सितंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?

हमने वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 की उत्तर कुंजी (हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान) डाउनलोड करने के आसान चरण साझा किए हैं:

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर "समाचार और घटनाएँ" पर क्लिक करें।

  3. "Model Answer Key for 2nd Grace Senior Teacher under Advt. No. 22/2024" लिंक खोजें।

  4. अपने विषय की आंसर-की PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  5. RPSC वरिष्ठ अध्यापक उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करें।

  6. अपने अनुमानित अंक जानने के लिए अपने उत्तरों की तुलना करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 16, 2025, 10:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News