RPSC Programmer Admit Card 2024 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रोग्रामर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 24 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक RPSC वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और उम्मीदवार का विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
RPSC Programmer Admit Card 2024 Download Link
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) प्रोग्रामर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें।
यहां क्लिक करें | RPSC Programmer Admit Card Link |
यहां देखें:
RPSC Programmer Admit Card 2024: आरपीएससी प्रोग्रामर भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अंतर्गत प्रोग्रामर के 216 पदों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। लिखित परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को आयोग द्वारा पूरे राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
परीक्षा का नाम | आरपीएससी प्रोग्रामर परीक्षा 2024 |
परीक्षा संचालन निकाय का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
रिक्त पदों की संख्या | 216 |
आरपीएससी प्रोग्रामर एडमिट कार्ड 2024 जारी होने तिथि | 24 अक्टूबर 2024 (जारी) |
परीक्षा तिथि | 27 अक्टूबर, 2024 |
परीक्षा नोटिस | |
आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC Programmer Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
RPSC प्रोग्रामर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले, आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपको "एडमिट कार्ड" या "प्रोग्रामर भर्ती एडमिट कार्ड" जैसा एक लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह वह जानकारी है जो आपने आवेदन करते समय इस्तेमाल की थी।
- अपनी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी कर सकते हैं।
RPSC Programmer Exam Pattern 2024: आरपीएससी प्रोग्रामर परीक्षा पैटर्न
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) प्रोग्रामर के रूप में योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित करता है। RPSC प्रोग्रामर परीक्षा पैटर्न 2024 से संबंधित अन्य जानकारी यहां देखें:
- परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए एक ही दिन आयोजित की जाएगी।
- पेपर 1 और पेपर 2 में 1-1 अंक के कुल 200 प्रश्न शामिल होंगे।
- पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में क्रमशः प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
पेपर | विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय अवधि |
पेपर 1 | रीजनिंग | 100 | 100 | 2 घंटे |
न्यूमेरिकल एनालिसिस | ||||
सामान्य ज्ञान | ||||
डेटा बेस प्रबंधन प्रणाली (DBMS) | ||||
डेटा संचार कंप्यूटर नेटवर्क | ||||
पेपर 2 | सिस्टम विश्लेषण और डिजाइन (SAD) | 100
| 100 | 2 घंटे |
प्रोग्रामिंग अवधारणाएँ |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation