RPSC Agriculture Department Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी और अन्य सहित 241 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2024 है।इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर कर सकते हैं। RPSC कृषि विभाग भर्ती 2024 से संबंधित अन्य जानकारी इस लेख में देखें।
RPSC Recruitment 2024 Notification: आरपीएससी भर्ती हाइलाइट्स
RPSC कृषि विभाग भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में भर्ती के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
विभाग का नाम | कृषि विभाग |
विभागों की कुल संख्या | 14 |
कुल रिक्त पद | 241 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 19 नवंबर 2024 |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
RPSC Recruitment 2024 Notification PDF
राजस्थान कृषि विभाग से संबंधित विस्तृत विज्ञापन RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से सीधे आरपीएससी भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें |
RPSC Recruitment 2024 Eligibility Criteria क्या है?
अभ्यर्थियों के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएट या पोस्टग्रुुजुएट की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को ऊपर दी गई अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करनी चाहिए।
आयु-सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 है।
RPSC Agriculture Recruitment Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों के लिए हमने आरपीएससी कृषि भर्ती परीक्षा पैटर्न साझा किया है। परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे और 30 मिनट होगी। परीक्षा प्रश्नपत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। गलत उत्तरों के मामले में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
क्र. सं. | भाग | विषय | अंक | प्रश्न |
1 | ए | राजस्थान का सामान्य ज्ञान | 40 | 40 |
2 | बी | संबंधित विषय (योग्यता के अनुसार) | 110 | 110 |
RPSC Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आम तौर पर ऑनलाइन होती है। आप आवेदन करने के सामान्य चरण यहां देख सकते हैं:
- सबसे पहले, आपको RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- भर्ती के विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। इसमें पदनाम, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि सभी आवश्यक जानकारी शामिल होगी।
- विज्ञापन में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। सभी विवरणों को सही-सही भरें।
- आवेदन फॉर्म भरते समय आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से करें।
- सभी विवरणों को ध्यान से जांचने के बाद, अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation