RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jun 23, 2026, 13:18 IST

RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस एग्जाम के जरिए (विज्ञापन संख्या-08/2024) कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और जोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

RRB Group D Result 2026
RRB Group D Result 2026

RRB Group D Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर ग्रुप-डी का रिजल्ट 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा दिनांक 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के जरिए कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल कैंडिंडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

RRB Group D Result 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया में कुल स्टेप्स शामिल है। पहले स्टेप में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दूसरे स्टेप में पीईटी/पीएसटी की परीक्षा, तीसरे स्टेप में डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और चौथे स्टेप में मेडिकल की परीक्षा होती है। सलेक्शन चारों स्टेप्स में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

भर्ती 

ग्रुप-डी 

विज्ञापन संख्या 

08/2024 

रिक्त पदों की संख्या 

32,438 

परीक्षा की तिथि 

27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbapply.gov.in

RRB Group D Result 2026 तारीख

RRB ग्रुप-डी का रिजल्ट जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार रखें, ताकि किसी भी तकनीकी ग्लिच का सामना न करने पड़ें। रिजल्ट में दी गई जानकारी को भी ध्यान से देखें। गलती पाए जाने पर बोर्ड से संपर्क करें। रिजल्ट से संबंधित पल-पल की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।     

RRB Group D Result 2026 पिछले साल कब आया ? 

आरआरबी ग्रुप-डी का रिजल्ट पिछले साल कब-कब आया, इसकी कंप्लीट डिटेल्स टेबल में दी गई है। टेबल में आंसर-की जारी होने से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी है। इससे कैंडिडेट को रिजल्ट जारी होने के बारे में आइडिया हो जाएगा। 

आरआरबी ग्रुप-डी 

सीबीटी परीक्षा तारीख 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

रिजल्ट की डेट  

CEN 08/2024 (2025–26)

27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 

17 फरवरी 2026

अप्रैल से जून 2026 के बीच जारी (कई रिपोर्ट के अनुसार) 

CEN RRC 01/2019 

17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022

14 अक्टूबर 2022

22 दिसंबर 2022 

CEN 02/2018

17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 

11 जनवरी 2019 

4 मार्च 2019 

RRB Group D Result 2026 में क्यों हो रही है देरी?   

आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी परीक्षा के रिजल्ट में देरी के बारे में रेलवे मंत्रालय ने कहा कि तेलंगाना हाई कोर्ट में चल रहे कानूनी मामले के कारण ऐसा हो रहा है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट आने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। आपको इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए।  

RRB Group D Result 2026 जारी होने के बाद क्या होगा?

RRB ग्रुप-डी के रिजल्ट में पास होने वाले अभ्यर्थी को पीईटी/पीएसटी की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवार का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में वजन मापन और दौड़ शामिल है, जिसका शेड्यूल रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार शेड्यूल के हिसाब से अपनी तैयारी को काफी अच्छा बना सकते हैं। इससे उन्हें सही डायरेक्शन मिलेगी।      

RRB Group D Result 2026 कैसे करें डाउनलोड? 

RRB ग्रुप-डी का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही डिटेल्स ठीक-ठीक भरनी चाहिए। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • RRB Group D Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में दी गई डिटेल्स को ध्यान से देखें।  

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

RRB ग्रुप-डी में सलेक्शन होने के बाद हर महीने 18,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही सरकारी सुविधाएं भी जाती है।

  




Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 23, 2026, 13:18 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News