RRC Recruitment 2023 Notification: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आरआरसी एएलपी,तकनीशियन और जेई पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना पीडीएफ जारी की है। आरआरसी एएलपी भर्ती 2023 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्निशियन और जूनियर इंजीनियर समेत 1016 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रेलवे सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है।
आरआरसी एएलपी भर्ती 2023 अधिसूचना
उम्मीदवार भारतीय रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती 2023 के बारे में जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
अथॉरिटी | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे |
भर्ती का नाम | आरआरसी एएलपी और तकनीशियन भर्ती 2023 |
क्षेत्र का नाम | SECR जोन |
कुल रिक्तियां | 1016 पद |
पोस्ट का नाम | सहायक लोको पायलट, तकनीशियन और जूनियर इंजीनियर |
आरआरसी एएलपी अधिसूचना 2023 पीडीएफ | 18 जुलाई 2023 |
आवश्यक योग्यता | 12वीं पास या डिप्लोमा पास |
आयु सीमा | 18-42 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
आरआरसी एएलपी आवेदन पत्र 2023 | 22 जुलाई 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2023 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आरआरसी पोर्टल | secr. Indianrailways.gov.in |
आरआरसी एएलपी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आरआरसी एएलपी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरआरसी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक | |
आरआरसी ऑनलाइन आवेदन लिंक |
आरआरसी भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल
आरआरसी भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 1016 पदों की घोषणा की है। जो इस प्रकार हैं:
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
असिस्टेंट लोको पायलट | 820 |
टेक्नीशियन | 132 |
जूनियर इंजीनियर | 64 |
कुल | 1016 |
RRC Recruitment 2023 के लिए पात्रता मानदंड
एएलपी पद के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं और आईटीआई या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
RRC Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा
- सामान्य - 18 से 42 वर्ष
- ओबीसी - 18 से 45 वर्ष
- एससी/एसटी - 18 से 47 वर्ष
RRC Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
आरआरसी भर्ती 2023 आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप का पालन करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जाएं
- फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट का चयन करें
- इसके बाद एएलपी रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्टर करें ।
- यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- आवेदन पत्र भरें
- दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अंत में, आवेदन पत्र का एक प्रिंट लें।
RRC Recruitment 2023 की चयन प्रक्रिया
आरआरसी एएलपी चयन प्रक्रिया 2023 प्रक्रिया में निम्न लिखित चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
- फाइनल अलॉटमेंट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation