This is an archived article last updated on Aug 23, 2025. The information may be outdated.

RPSC Grade II Teacher 2025: राजस्थान शिक्षक भर्ती के 6500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Aug 23, 2025, 09:18 IST

RPSC Grade II Teacher 2025: राजस्थान शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर, 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल आगे लेख में देखें।

RPSC Grade II Teacher 2025
RPSC Grade II Teacher 2025

RPSC Grade II Teacher Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह भर्ती 6500 पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 17 सितंबर, 2025 या पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

हालांकि,  1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल आगे लेख में जानें।

RPSC Grade II Teacher Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण

उम्मीदवार नीचे टेबल में राजस्थान ग्रेड 2 शिक्षक भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल चेक कर सकते हैं:

विवरण

जानकारी

प्राधिकरण का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 

पद का नाम

वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II 

कुल रिक्तियों की संख्या 

6500

आवेदन करने कि तिथि

19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक

आयु सीमा 

18 वर्ष से 40 वर्ष ( 01 जनवरी 2026 तक )

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य, अन्य राज्य के लिए - 600 रुपये

  • एससी/एसटी, ओबीसी/बीसी- 400 रुपये

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://rpsc.rajasthan.gov.in/

RPSC Grade II Teacher Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 विभिन्न सब्जेक्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता नीचे टेबल में दी गई है:

सब्जेक्ट 

शैक्षणिक योग्यता

हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, उर्दू

  • यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें संबंधित विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हो, तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।

  • देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

विज्ञान 

  • यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय शामिल हों:- भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैव रसायन विज्ञान तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।

  • देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

सामाजिक विज्ञान

  • यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय शामिल हों: - इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र, और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।

  • देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

कुल पदों की संख्या

6500

यह भी देखें: CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती

वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

सभी उम्मीदवारों को वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II भर्ती 2025 के लिए निर्धारित किए गए मापदंड़ों को पूरा करना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, “Apply Online” पर क्लिक करें।

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4 आवेदन पत्र पर जाएं और अपनी पर्सनल डिटेल्स डालें।

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 6 अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7 सब्मिट पर क्लिक कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

उम्मीदवारों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQs)

राजस्थान ग्रेड II शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

17 सितंबर, 2025

राजस्थान ग्रेड II शिक्षक भर्ती 2025 के कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?

6500 रिक्त पद। 

राजस्थान ग्रेड II शिक्षक भर्ती 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?

rpsc.rajasthan.gov.in

राजस्थान ग्रेड II शिक्षक भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया क्या है?

लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

 


 

 

 




Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 19, 2025, 11:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News