RSMSSB Jr. Accountant & TRA Exam Schedule Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती 2023 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। लिखित परीक्षा 11 फरवरी, 2024 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। आरएसएमएसएसबी ने 20 जून 2023 को जूनियर अकाउंटेंट और तहसील राजस्व लेखाकार के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2023 से 26 जुलाई, 2023 तक स्वीकार किए गए थे।
राजस्थान कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा तिथि 2024
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा के लिए 2 पेपर आयोजित करेगा। बोर्ड द्वारा यह भर्ती परीक्षा 11 फरवरी 2024 को 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं:
पेपर | तिथि | समय |
पेपर 1 | 11 फरवरी 2024 | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
पेपर 2 | 11 फरवरी 2024 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक |
RSMSSB Junior Accountant Exam 2024: राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2023 का अवलोकन
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरएसएमएसएसबी जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2023 अवलोकन देख सकते हैं:
भर्ती संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) |
पद का नाम | कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार |
विज्ञापन संख्या | 02/2023 |
रिक्त पद | 5388 |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 26 जुलाई 2023 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb. rajasthan.gov.in |
RSMSSB Junior Accountant Exam 2024: राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट एग्जाम डेट कैसे चेक करे?
यदि आप राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किए हैं, तो आपको परीक्षा तिथि और समय की जानकारी जानने के लिए इन चरणों का पालन करना चाहिए। राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट एग्जाम डेट 2024 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों को देखें:
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर, "Latest News Notification" पर क्लिक करें।
- "Rajasthan Junior Accountant Exam Date 2024 Notification" लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और पढ़ें।
RSMSSB Junior Accountant Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
आरएसएमएसएसबी जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- राजस्थान सीईटी-2022 के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
कब जारी होगा राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट एडमिट कार्ड 2024?
राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि के एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा तिथि 11 फरवरी 2024 है, इसलिए एडमिट कार्ड 4 फरवरी 2024 से पहले आने की उम्मीद है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एडमिट कार्ड RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation