स्टील अथॉरिटी में 156 ऑपरेटर-कम-टेक्निशियन (ट्रेनी) एवं अन्य पदों के लिए आज ही करें आवेदन
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ऑपरेटर-कम-टेक्निशियन (ट्रेनी) एवं अटैन्डेंट-कम-टेक्निशियन पदों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 14 दिसंबर 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ऑपरेटर-कम-टेक्निशियन (ट्रेनी) एवं अटैन्डेंट-कम-टेक्निशियन पदों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 14 दिसंबर 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- ISP/RECTT./2018/1
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की आरम्भ होने की तिथि: 15 नवंबर 2018
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2018
रिक्ति विवरण:
ऑपरेटर-कम-टेक्निशियन (ट्रेनी)- 126 पद
अटैन्डेंट-कम-टेक्निशियन (ट्रेनी)- 30 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता-
ऑपरेटर-कम-टेक्निशियन (ट्रेनी)- मैट्रिकुलेशन एवं सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी एवं विभागीय उम्मीदवारों के लिए 40%) के साथ इंजीनियरिंग के मेकेनिकल/मेटालर्जी/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/केमिकल/सिविल/सिरेमिक्स डिसिप्लिन में 3 वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए.
अटैन्डेंट-कम-टेक्निशियन (ट्रेनी)- मैट्रिकुलेशन एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फिटर/इलेक्ट्रीशियन/टर्नर/वेल्डर/मेकेनिस्ट (सीएनसी) ट्रेड में आईटीआई (फुलटाइम)
आयु सीमा:
28 वर्ष
(एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/महिला की आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट)
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार सेल के वेबसाइट www.sailcareers.com से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2018 है.