SSC CGL Tier I 2023 Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर I 2023 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज कर दिया है। उम्मीदवार ssc.nic.in साइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।सीजीएल टियर 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जल्द ही एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां साझा किया जाएगा। SSC CGL टियर I परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक होने वाली है।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा हाइलाइट
कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न अधीनस्थ सेवाओं के लिए हर साल संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2023 परीक्षा के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें-
परीक्षा का नाम | एसएससी सीजीएल 2023 |
एसएससी सीजीएल फुल फॉर्म | कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तर |
संचालन संस्था का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
रिक्त पद | 7500 (लगभग) |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
परीक्षा का प्रकार | राष्ट्रीय स्तर |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा तिथियां | 14 से 27 जुलाई 2023 तक |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
पात्रता | भारतीय नागरिकता और ग्रेजुएट डिग्री |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.nic.in |
SSC CGL 2023 एग्जाम शेड्यूल आउट
एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा एसएससी कैलेंडर 2023 के साथ की गई है। एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक निर्धारित है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 03 अप्रैल 2023 से शुरू हो गई है। एसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा का पूरा शेड्यूल नीचे देखें।
आयोजन | तारीख |
एसएससी सीजीएल 2023 अधिसूचना रिलीज की तारीख | 03 अप्रैल 2023 |
एसएससी सीजीएल ऑनलाइन आवेदन 2023 आरंभ तिथि | 03 अप्रैल 2023 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 03 मई 2023 (रात 11 बजे) |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 05 मई 2023 (रात 11 बजे) |
ऑफ़लाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि और समय | 05 मई 2023 (रात 11 बजे) |
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि | 06 मई 2023 |
एप्लिकेशन फॉर्म सुधार के लिए विंडो | 10 से 11 मई 2023 (रात 11 बजे) |
टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति | 21 जून 2023 |
टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 | जुलाई 2023 का पहला सप्ताह |
एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2023 (टियर- I) | 14 से 27 जुलाई 2023 |
SSC CGL 2023 एप्लीकेशन स्टेटस लिंक
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा। टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।
यहां चेक करें एसएससी सीजीएल टियर 1 एप्लीकेशन स्टेटस |
SSC CGL परीक्षा को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है, जिसमें टियर I प्रारंभिक परीक्षा पहला चरण है। परीक्षा का यह प्रारंभिक चरण एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) है और इसमें चार खंड शामिल हैं: जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी भाषा और सामान्य जागरूकता। चयन प्रक्रिया के अगले चरणों पास करने के लिए उम्मीदवारों को इन क्षेत्रों में अपनी इफिसिएन्सी प्रदर्शित करनी होगी।
टियर I परीक्षा में कुल 200 अंक होते हैं, और उम्मीदवारों को अपेक्षित कट-ऑफ से ऊपर अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए, जो 150 और 160 के बीच रहने का अनुमान है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीजीएल टियर I 2023 परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation