SSC CHSL Tier 1 Marks 2024, Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने 16 अक्टूबर को ssc.gov.in पर संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2024 के लिए फाइनल आंसर की और मार्क्स जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से SSC CHSL मार्क्स और SSC CHSL फाइनल आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Scorecard 2024 Download Link
योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक शाम 6:00 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपने अंक देख सकते हैं।
| यहां क्लिक करें |
SSC CHSL Final Answer Key 2024
आयोग ने उक्त परीक्षा के प्रश्नपत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित प्रश्नपत्र और स्कोरकार्ड के साथ संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद इसे उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
| SSC CHSL Final Answer Key 2024 Notice | यहां क्लिक करें |
SSC CHSL Result 2024 Out: एसएससी सीएचएसएल मार्क्स हाइलाइट्स
भारत सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों के लिए टियर 2 परीक्षा के लिए कुल 41465 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। टियर 1 परीक्षा 01 से 11 जुलाई 2024 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। SSC CHSL टियर 1 मार्क्स, इसके साथ स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर अपने मार्क्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
| आयोग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
| परीक्षा का नाम | संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर-2024 |
| पद का नाम | एलडीसी, जेएसए और डीईओ |
| रिक्तियां | 3712 |
| एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 परीक्षा तिथि | 01 से 11 जुलाई 2024 |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 1 स्कोरकार्ड 2024 | 16 अक्टूबर 2024 |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा तिथि 2024 | 18 नवंबर 2024 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.gov.in |
एसएससी सीएचएसएल मार्क्स 2024 कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी सीएचएसएल के मार्क्स डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
- रिजल्ट सेक्शन ढूंढें: वेबसाइट पर आपको एक "रिजल्ट" या "मार्क्स" सेक्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- सीएचएसएल परीक्षा का चुनाव करें: आपके सामने विभिन्न परीक्षाओं की सूची होगी। आपको "सीएचएसएल" परीक्षा का चयन करना होगा।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें: अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट करें: सारी जानकारी भरने के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- मार्क्स डाउनलोड करें: आपके सामने आपके मार्क्स दिखाई देंगे। आप इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation