SSC CPO Admit Card 2023 OUT: एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर एसएससी सीपीओ परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैंI हालंकि प्रवेश पत्र डब्ल्यूआर (पश्चिमी क्षेत्र), सीआर (मध्य क्षेत्र), एनईआर (उत्तर पूर्वी क्षेत्र), एमपीआर (मध्य प्रदेश क्षेत्र), और एनडब्ल्यूआर (उत्तर पश्चिमी क्षेत्र) क्षेत्रों के लिए जारी किये गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी I इस भर्ती अभियान के जरिये दिल्ली पुलिस, एसआई, सीएपीएफ, सीआईएसएफ में एएसआई और इंस्पेक्टर के 1876 पदों पर भर्ती की जायेंगी।
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीपीओ 2023 के लिए टियर -1 परीक्षा (SSC CPO Exam 2023) की तारीखों को भी जारी कर दिया है। एसएससी सीपीओ 2023 पेपर 1 परीक्षा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होगी।
यहां एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:
- एसएससी सीपीओ आवेदन स्थिति जारी: 25 सितंबर, 2023
- एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड रिलीज: 25 सितंबर, 2023
- एसएससी सीपीओ पेपर 1 तिथियां: 3 से 5 अक्टूबर, 2023
एसएससी सीपीओ प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक
एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइट (SSC Regional website link) | राज्य / केंद्रशाषित प्रदेश | डाउनलोड लिंक |
एसएससी मध्य क्षेत्र (SSC CPO CR Admit Card) | यूपी, बिहार | यहां क्लिक करें |
एसएससी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (SSC CPO NER Admit card) | अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा | यहां क्लिक करें |
एसएससी पश्चिमी क्षेत्र ( SSC CPO WR Admit Card) | गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात और महाराष्ट्र | यहां क्लिक करें |
एसएससी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (SSC CPO NWR Admit Card) | चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब | यहां क्लिक करें |
एसएससी केरल कर्नाटक क्षेत्र (SSC CPO KKR Admit Card) | लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल | यहां क्लिक करें |
एसएससी उत्तरी क्षेत्र (SSC CPO NR Admit Card) | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड | यहां क्लिक करें |
एसएससी पूर्वी क्षेत्र (SSC CPO ER Admit Card) | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल | यहां क्लिक करें |
एसएससी मध्य प्रदेश क्षेत्र ( SSC CPO MPR Admit Card) | छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश | यहां क्लिक करें |
एसएससी दक्षिणी क्षेत्र (SSC CPO SR Admit Card) | आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना | यहां क्लिक करें |
SSC CPO 2023 Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (SSC CPO Admit Card) कर सकते हैं:
स्टेप-1: एसएससी की अधिकारी वेबसाइट ssc.nic.in पर जायें
स्टेप-2: एडमिट कार्ड पर क्लिक करें
स्टेप-3: अपने रीजन की वेबसाइट पर जायें
स्टेप-4: एसएससी सीपीओ परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-5 : मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें
स्टेप-6: सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप-7: अब स्क्रीन पर आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन होगा उसकी सारी डिटेल्स को चेक करें
स्टेप-8: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
SSC CPO 2023 Admit Card में कोई समस्या होने पर क्या करें?
यदि उम्मीदवारों को एसएससी सीपीओ 2023 के एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी या समस्या मिलती है, तो उन्हें नीचे दिए गए पते पर इसकी सूचना देनी चाहिए और इसे ठीक करवाना चाहिए - कर्मचारी चयन आयोग ब्लॉक नंबर-12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली -110003 एसएससी सीपीओ 2023 के एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी को दूर करने के लिए उम्मीदवार अपनी क्षेत्रवार वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्रवार एसएससी अधिकारियों की सूची नीचे दी गई है। |
SSC CPO एडमिट कार्ड 2023 में कौन सी जानकारियां दी गई होंगी?
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- श्रेणी
- रोल नंबर
- टिकट संख्या
- उम्मीदवारों की तस्वीर और हस्ताक्षर
- मां का नाम
- जन्म की तारीख
- जेंडर
- पासवर्ड
- प्रवेश बंद होने का समय
- परीक्षा की अवधि
- परीक्षा केंद्र 2023 पता
- परीक्षा तिथि
- उपस्थिति का समय
Comments
All Comments (0)
Join the conversation