SSC GD Physical Result 2023 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने आज यानी 30 जून, 2023 को जनरल ड्यूटी कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की साइट ssc.nic.in पर जाकर अपना एसएससी जीडी फिजिकल रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर एसएससी जीडी फिजिकल रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार एसएससी जीडी पीईटी और पीएसटी परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 50187 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
SSC GD PST PET Result 2023 PDF Download | क्लिक करें |
एसएससी जीडी फिजिकल रिजल्ट 2023 हाइलाइट
बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
पोस्ट | केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही |
नंबर ऑफ ओपनिंग | 50,187 |
पीईटी पीएसटी तिथि | 01.05.2023 से 06.06.2023 |
स्टेट्स | एसएससी जीडी पीईटी पीएसटी रिजल्ट 2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 30 जून, 2023 |
SSC GD Physical Result 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
छात्र नीचे दी गई तालिका से महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:
एसएससी जीडी पीईटी पीएसटी परीक्षा का आयोजन | तारीख |
एसएससी जीडी पीईटी/पीएसटी की रिलीज तिथि | 8 मई 2023 |
एसएससी जीडी पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि | 1 मई से 15 मई 2023 तक |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 24 अप्रैल 2023 |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख | 17 अप्रैल से 8 मई 2023 तक |
एसएससी जीडी पीईटी पीएसटी रिजल्ट 2023 तिथि | 30 जून 2023 |
SSC GD Constable PET PST Result 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं और कांस्टेबल जीडी पर क्लिक करें।
- फिर Constable (GD) in CAPFs, SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination, 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी।
- रिजल्ट में नाम और रोल नंबर चेक करें।
- अंत में, एसएससी जीडी फिजिकल रिजल्ट 2023 का एक प्रिंट लें।
सीएपीएफ द्वारा एसएससी जीडी फिजिकल टेस्ट 1 मई से 6 जून 2023 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 266723 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जिसमें 14444 महिला और 131848 पुरुष समेत कुल 146292 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उचित समय पर डीएमई (DME) राउंड के बारे जल्द ही सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation