sssb.punjab.gov.in Clerk Admit Card 2024: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने PSSSB क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
PSSSB Clerk Admit Card 2024 Download Link
PSSSB क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का लिंक PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट PSSSB क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
PSSSB Clerk Admit Card Link |
sssb.gov.in Admit Card 2024: PSSSB क्लर्क एडमिट कार्ड का अवलोकन
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PSSSB क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 अपलोड कर दिया है। पीएसएसएसबी का लक्ष्य पंजाब राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में क्लर्क पदों के लिए 586 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना है। भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स यहां देखें।
भर्ती संगठन का नाम | पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) |
पद का नाम | क्लर्क |
रिक्त पद | 586 |
पीएसएसएसबी क्लर्क परीक्षा तिथि 2024 | 22 दिसंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sssb.gov.in |
How to download PSSSB Clerk Admit Card 2024?: ऐसे करें डाउनलोड
PSSSB क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण यहां देखें:
- PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर जाएँ। “PSSSB क्लर्क एडमिट कार्ड 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जैसे कि पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation