This is an archived article last updated on Nov 20, 2018. The information may be outdated.

तमिलनाडु फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2018 शीघ्र होंगे जारी, ऑनलाइन परीक्षा 25 नवंबर से होनी है शुरु

Last Updated: Nov 20, 2018, 15:27 IST

तमिलनाडु फ़ॉरेस्ट यूनिफार्म्ड सर्विस रिक्रूटमेंट कमेटी (TNFUSRC) वन गार्ड और फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र ही एडमिट कार्ड जारी करेगी. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वह उम्मीदवार टीएनएफयूएसआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

Tamil Nadu Forest Guard & Forester Admit Card 2018 by TNFUSRC
Tamil Nadu Forest Guard & Forester Admit Card 2018 by TNFUSRC

तमिलनाडु फ़ॉरेस्ट यूनिफार्म्ड सर्विस रिक्रूटमेंट कमेटी (TNFUSRC) वन गार्ड और फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र ही एडमिट कार्ड जारी करेगी. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वह उम्मीदवार टीएनएफयूएसआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वन गार्ड और फॉरेस्टर के लिए प्रवेश पत्र 19 नवंबर से 21 नवंबर तक डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.

फॉरेस्टर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 25 नवंबर से 28 नवंबर 2018 तक आयोजित की जाएगी जबकि वन गार्ड के लिए ऑनलाइन परीक्षा 29 नवंबर से 30 नवंबर 2018 तक आयोजित की जाएगी.

जो लोग लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उन्हें अंतिम चयन के लिए 1: 3 के अनुपात में टेस्ट, फिजिकल आदि के लिए उपस्थित होना होगा.

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1178 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 726 पद वन गार्ड के लिए हैं, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वन गार्ड के लिए 152 पद और 300 पद फॉरेस्टर के लिए हैं. तमिलनाडु वन गार्ड के लिए भर्ती अधिसूचना 6 अक्टूबर 2018 को समाप्त हुई और ऑनलाइन प्रक्रिया 15 नवंबर 2018 को शुरू हुई.

लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स ऑनलाइन

 


 

अलर्ट: वन रक्षक के 878 पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

तमिलनाडु फॉरेस्ट यूनिफ़ॉर्मड सर्विस रिक्रूटमेंट कमिटी (टीएनएफयूएसआरसी) ने फॉरेस्ट गार्ड के 878 रिक्तियों  के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 05 नवंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 15 अक्टूबर 2018

आवेदन की अंतिम तिथि: 05 नवंबर 2018

पदों का विवरण

फॉरेस्ट गार्ड: 726 पद

ड्राइविंग लाइसेंस के साथ फॉरेस्ट गार्ड: 152 पद

योग्यता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

फॉरेस्ट गार्ड: उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री,बायोलोजी, जूलोजी या बॉटनी में से एक विषय के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा पास होनी चाहिए.

ड्राइविंग लाइसेंस के साथ फॉरेस्ट गार्ड: अभ्यर्थी को फिजिक्स, केमिस्ट्री,बायोलोजी, जूलोजी या बॉटनी में से एक विषय के साथ हायर सेकेंडरी (प्लस 2) परीक्षा पास होनी चाहिए तथा सक्षम परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस होनी चाहिए.

पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.

आयु सीमा

जनरल: 21 से 30 साल

ओबीसी / एससी / एसटी: 21 से 35 साल

 

आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार तमिलनाडु फॉरेस्ट यूनिफ़ॉर्मड सर्विस रिक्रूटमेंट कमिटी की अधिकारिक वेबसाइट http://www.forests.tn.gov.in/ के माध्यम से आवेदन 05 नवंबर 2018 तक कर सकते हैं.

विस्तृत अधिसूचना

---

 

नवंबर 2018 में इन सरकारी नौकरियों के लिए करें आवेदन-

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2018, 15:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News