This is an archived article last updated on Nov 26, 2017. The information may be outdated.

सरकारी टीचर जॉब्स: स्कूल असिस्टेंट सहित अन्य 2982 पदों के लिए 30 नवंबर तक होंगे आवेदन

Last Updated: Nov 26, 2017, 08:35 IST

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी), हैदराबाद ने स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल असिस्टेंट और लैंग्वेज पंडित के रिक्त 2982 पदों पर भर्ती के लिए पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है.

TSPSC School Assistant and Language Pandit Posts Job
TSPSC School Assistant and Language Pandit Posts Job

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी), हैदराबाद ने स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल असिस्टेंट  और लैंग्वेज पंडित के रिक्त 2982 पदों पर भर्ती के लिए पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है.  इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 30 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना विवरण

अधिसूचना संख्या: 52/2017 और 54/2017

महत्वपूर्ण तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि - 30 अक्टूबर 2017
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 30 नवंबर 2017
  • ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा की तिथि  - फरवरी 2018 का दूसरा सप्ताह.

रिक्ति विवरण

कुल पद  - 2982

  • स्कूल असिस्टेंट - सभी मीडिया (उर्दू मीडियम को छोड़कर) - 1745 पद
  • स्कूल असिस्टेंट – (उर्दू मीडियम)- 196 पद
  • लैंग्वेज पंडित - सभी मीडिया (उर्दू मीडियम को छोड़कर) - 985 पद
  • लैंग्वेज पंडित - (उर्दू मीडियम)- - 26 पद

पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता और अनुभव:

स्कूल असिस्टेंट (मैथ / फिजिक्स / बायो लोजिकल साइंस / सोशल स्टडीज / अंग्रेजी / तेलुगू / उर्दू / कन्नड़ / तमिल) - अभ्यर्थियों को सम्बंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए, इसके साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता और अनुभव की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें. 

आयु सीमा: 18 से 44 साल

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन टीएसपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा (80%) और टीईटी (20%) में प्राप्त  संयुक्त अंकों के आधार पर होगी.

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://www.tspsc.gov.in/ के माध्यम से 30 नवंबर 2017 तक कर सकते हैं.

अधिसूचना 01

अधिसूचना 02

लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स

Rojgar Samachar eBook

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 26, 2017, 08:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News