THDC भर्ती 2019: 30 अप्रेंटिस के पदों के लिए 10 जनवरी से करें आवेदन
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 20 जनवरी 2019 तक या उससे पहले इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 20 जनवरी 2019 तक या उससे पहले इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि: 10 जनवरी 2019
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2019
रिक्ति विवरण:
अप्रेंटिस - 30 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
इलेक्ट्रीशियन- 10वीं कक्षा पास (एक विषय के रूप में साइंस के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई परीक्षा (रेगुलर) पास.
वायरमैन - 8वीं कक्षा पास या इसके समकक्ष और संबंधित ट्रेड में आईटीआई परीक्षा (नियमित) उत्तीर्ण.
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - 10 + 2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा रेस्पेक्टिव ट्रेड में आईटीआई (नियमित) पास.
फिटर / प्लम्बर / मैकेनिक-कम-ऑपरेटर - इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम / इलेक्ट्रिकल मैकेनिक / मैकेनिक (लाइट व्हीकल की रिपेयर & मेंटेनेंस ) - 10 वीं कक्षा पास और रेस्पेक्टिव ट्रेड में आईटीआई परीक्षा (नियमित) उत्तीर्ण.
स्टेनोग्राफर - (अंग्रेजी / हिंदी) - 10 + 2 सिस्टम के तहत 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड में आईटीआई परीक्षा (नियमित) पास.
आयु सीमा -
18 से 30 वर्ष (सरकार के मानदंड के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट का प्रावधान.)
वजीफा:
अप्रेंटिस एक्ट 1961 के प्रावधानों के अनुसार.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन पत्र को अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ डिप्टी मैनेजर (पी एंड ए) टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, कोटेश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, कोटेश्वर, जिला- टिहरी गढ़वाल, (उत्तराखंड)'' के पते पर 20 जनवरी 2019 तक या उससे पहले डाक से भेज सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सामान्य ज्ञान क्विज
इस नौकरी को पाने के लिए पढ़ें करेंट अफेयर्स