UP बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के टॉपर से सुनिए सफलता की कहानी
इस लेख में हम बतायेंगे UP बोर्ड परिक्षा 2018 के तीन टोप्पर्स के बारे में जिन्होंने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छात्रों को एक अच्छी प्रेरणा दी है. तो चलिए जानते हैं प्रतीक चौधरी, सुशांत सिंह और शंभावी चौहान के सफलता मार्ग के बारे में जिन्होंने पूरे प्रदेश क्रमशः 4TH , 9TH और 10TH रैंक प्राप्त कर छात्रों के बीच एक मिसाल कायम की है.
इस लेख में हम बतायेंगे UP बोर्ड परिक्षा 2018 के तीन टोप्पर्स के बारे में जिन्होंने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छात्रों को एक अच्छी प्रेरणा दी है. तो चलिए जानते हैं प्रतीक चौधरी, सुशांत सिंह और शंभावी चौहान के सफलता मार्ग के बारे में जिन्होंने पूरे प्रदेश क्रमशः 4TH , 9TH और 10TH रैंक प्राप्त कर छात्रों के बीच एक मिसाल कायम की है.
प्रतीक चौधरी:
प्रतीक चौधरी पन्नी नगर बुलंद शहर के रहने वाले हैं. प्रतीक ने इस वर्ष UP बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी जिसमें उन्होंने पुरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है. प्रतीक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने स्कूल “विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर” के सभी शिक्षकों और अपने पेरेंट्स को दिया है. साथ ही प्रतीक ने बताया की वह इस उपलब्धि को एक अवसर के नज़रिए से देखते हैं और कहा की यह तो केवल एक पहला पढ़ाव है इससे आगे मुझे अभी और मेहनत करनी है तथा एक अच्छा मुकाम हासिल कर लोगों के जीवन में अच्छे परिवर्तन लाने हैं. प्रतीक ने अपने स्कूल के सहपाठियों को एक सन्देश भी दिया जिसमें उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने को कहा. प्रतीक ने अपने भविष्य के प्लान्स के बारे में भी यह बताया की अब वह डीयू से अपने आगे की पढाई करना चाहते हैं तथा साथ ही सिविल सेवा की तैयारी कर अपना भविष्य उसमें देखना चाहते हैं.
सुशांत सिंह:
सुशांत सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में पुरे जिले में 9th रैंक हासिल किया है. उन्होंने ने अपने सहपाठियों को भी यह सन्देश दिया की वह जो भी कम करे पूरी मेहनत और लगन से करें सफलता आपको ज़रूर मिलेगी. साथ ही उन्होंने ने बताया की उनकी सफलता के पीछे उनके पेरेंट्स का काफी योगदान है उन्होंने ने हमेशा सुशांत को परोत्साहित किया. सुशांत ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी जिले में 10वा’ स्थान प्राप्त किया था. उन्होंने बताया की वह हमेशा से ही अपनी कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. अब सुशांत आगे अपने करियर में सिविल इंजीनियरिंग कर उसमें ही अपना भविष्य बनाना चाहते हैं.
शांभवी चौहान:
शांभवी चौहान ने UP बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 10वा स्थान प्राप्त किया है. शांभवी सीएचएस सिंह इंटर कॉलेज जसवंत नगर इटावा की छात्रा हैं. शांभवी ने अपने कामयाबी का श्रेय टीचर्स और पेरेंट्स को दिया तथा बताया की उन्होंने अपने पढ़ाई की रणनीति शुरू से ही बनाई थी और उसी के अनुसार वह अपने पूरे टाइम टेबल को फॉलो करती थी. शांभवी ने सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए. उनका पसंदीदा विषय गणित था शांभवी ने उसमें सबसे अच्छे अंक प्राप्त किए. शांभवी ने बताया की वह अपने गणित के बुक को 2 से 3 बार दोहरा चुकी थी. उन्होंने सभी विषयों की अच्छी तरह प्रैक्टिस की साथ ही वह सेल्फ स्टडी पर काफी ध्यान देती थी. स्कूल और कोचिंग क्लास के अलावा 4 से 5 घंटे वह सेल्फ स्टडी करती थी. शांभवी ने सभी स्टूडेंट्स को यह सन्देश दिया की वह अपने सभी शिक्षकों के द्वारा बताए बातों को ध्यान से सुने और उससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें. वह खुद भी अपने टीचर्स के बताए मार्गदर्शन तथा अपने स्कूल में होने वाले सभी मोटिवेशनल कार्यक्रम में भाग लेती थी और उससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करती थी.
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.