5 नौकरियां जो बदल दे आपकी जीवन शैली, जानें वो बातें जो होती इनमें खास
यदि आप सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं और इसके साथ ही अपनी साहसिक प्रवृत्ति को संतुष्ट करना चाहते हैं तो भारत सरकार साहसी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए बहुत अवसर प्रदान करती है.
यदि आप सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं और इसके साथ ही अपनी साहसिक प्रवृत्ति को संतुष्ट करना चाहते हैं तो भारत सरकार साहसी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए बहुत अवसर प्रदान करती है. यदि आप साहसिक कार्य करना चाहते है और गंभीर स्वाभाव के हैं तो आप इसरो और डीआरडीओ जैसी संस्थाओं में देश के टॉप मोस्ट स्कोलर्स के साथ काम कर सकते हैं. अगर छिपे हुए खजाने और कलाकृतियों की तलाश करने में आपकी रूचि है, तो आप भारत के एएसआई अर्थात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में नौकरी के अवसर को गँवाना नहीं चाहेंगे. प्रकृति और पशु प्रेमियों को भी अनदेखा नहीं किया जाएगा, क्योंकि वे भारतीय वन सेवाओं का हिस्सा बन सकते हैं. नीचे कुछ ऐसी ही विशेष सरकारी नौकरियों का जिक्र किया जा रहा है जो विशेष रूचि और विशेष योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को अपनी और आकर्षित करती हैं.
रॉ एजेंट
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी है, जो विदेशी शत्रु से सभी खतरों का समय रहते पता लगाती है. रॉ के एक एजेंट के रूप में आप दुश्मन के इलाकों में एक नए राष्ट्र की रचना जैसे ऑपरेशन का हिस्सा बन सकते हैं और इससे अधिक साहसी कार्य क्या हो सकता है! इसके अलावा, दूसरे देशों में काम करने के साथ ही एक जासूस होने के नाते मिलने वाले अनेक लाभ भी इस नौकरी में शामिल हैं.
भारतीय सशस्त्र बल
भारतीय सशस्त्र बल सबसे प्रतिष्ठित पेशा है. यदि आप देशभक्ति से भरे हुए हैं, अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं और हमेशा बिजी रहना चाहते हैं तो आपके लिए भारतीय सशस्त्र बल में नौकरी करना एक सुंदर सपने के सच होने जैसा होगा. यहां नौकरी भत्तों के अलावा, आपके पास बहुत सारे अवसर होंगे जैसे - एरो स्पोर्ट्स-स्काइडाइविंग, पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, पावर हैंड ग्लाइडिंग, पैरा मोटर फ्लाइंग, माइक्रोलाइट फ्लाइंग, हॉट एयर बलूनिंग, एयरो मॉडलिंग और बहुत साहसिक कारनामे करने के अवसर.
इसरो वैज्ञानिक
वास्तव में इसरो में वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं के लिए आकाश छू लेना भी कोई मायने नहीं रखता है. हाल ही में 100 + उपग्रहों को एक साथ लॉन्च करने का विश्व रिकॉर्ड हासिल करने के बाद, इसरो अब एक सर्वोच्च अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के तौर पर प्रसिद्ध हो गया है. यह अजीब लग सकता है लेकिन ब्रह्मांड के अनजान भागों की खोज करना निश्चित रूप से दिलचस्प है.
पुरातत्वविद्/ आर्कियोलोजिस्ट
आपने पुरातत्वविदों को फिल्मों में राष्ट्रीय विरासत और कलाकृतियों की रक्षा करने की कोशिश में तस्करों से लड़ते हुए देखा होगा. हालांकि वास्तविकता में, एएसआई पुरातत्वविदों का जीवन रील जीवन की तरह एडवेंचरस नहीं हो सकता है. लेकिन आपके पास यकीनन सदियों से छिपे हुए रहस्यों का पता लगाने के लिए बहुत अवसर होंगे, जिनसे आप अपने कार्य के साथ ही एडवेंचर भी कर सकेंगे और यदि आपकी इतिहास को लेकर गंभीर जिज्ञासा है तो यह जॉब निश्चित रूप से आप ही के लिए है.
डीआरडीओ वैज्ञानिक
यदि आप जासूसी फिल्मों में दिखने वाले उन असाधारण से गैजेट्स में रूचि रखते हैं और आपमें योग्यता और प्रतिभा है तो आप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में काम कर सकते हैं. एक डीआरडीओ वैज्ञानिक के रूप में आप HI-Tech आधुनिक हथियार प्रणालियों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न रक्षा उपकरणों के डिज़ाइन और निर्माण का कार्य कर सकेंगे.
भारतीय वन सेवा
भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी के रूप में आप प्रकृति और वन्य जीवन के महत्व को महसूस करेंगे और वास्तव में शिकारियों से वन्य प्राणियों के प्राण बचाना और वनों में जानवरों को खुला घूमते देखना बहुत ही खास है. यदि आप में वन्य जीवन और एडवेंचर के लिए रुचि है, तो भारतीय वन सेवा आपके लिए सही पेशा है.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.
