Top 5 Sarkari Naukari-09 August 2021: IAF, SJVN, Arogya Vibhag, UKPSC, IT Department एवं अन्य संगठनों में निकली 3300 से अधिक सरकारी नौकरियां
09 अगस्त 2021 को भारतीय वायु सेना, SJVN लिमिटेड, आरोग्य विभाग, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एवं अन्य में निकाली गई भर्ती के इस अवसर को युवा हाथ से न जाने दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना विलम्ब किए तत्काल आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है भारतीय वायु सेना, SJVN लिमिटेड, आरोग्य विभाग, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एवं अन्य में निकाली गई नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न ग्रुप-सी सिविलियन, फील्ड ऑफिसर, जूनियर फील्ड इंजीनियर, जूनियर फील्ड, असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO), MTS, टैक्स असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.
भारतीय वायु सेना ने विज्ञापन संख्या 03/2021 / DR के अंतर्गत ग्रुप-सी सिविलियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों (7 सितंबर) के भीतर 7 से 13 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
SJVN लिमिटेड ने फील्ड ऑफिसर, जूनियर फील्ड इंजीनियर और जूनियर फील्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है. SJVN के लिए ऑनलाइन आवेदन कल यानी 04 अगस्त 2021 से आधिकारिक वेबसाइट -sjvnindia.com पर शुरू होगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2021 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
लोक स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र सरकार ने ग्रुप सी श्रेणी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये हैं. अपेक्षित क्षेत्र में आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 6 अगस्त 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2021 है.
आरोग्य विभाग भर्ती 2021: 2725 ग्रुप सी पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन @arogya.maharashtra.gov.in
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विज्ञापन संख्या 53/02/ई-2/एपीओ/2021-22 के तहत असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त 2021 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवार नीचे भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
UKPSC भर्ती 2021: 63 APO पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
आयकर विभाग में MTS, टैक्स असिस्टेंट एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए ग्रेजुएट पास के लिए आवेदन का सुनहरा मौका है. उल्लेखनीय है कि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मुंबई ने अपनी वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित किया है. मेधावी खिलाड़ी 25 अगस्त 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट -incometaxmumbai.in पर ऑनलाइन मोड से आयकर भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं.