UGC NET Result 2025 Date OUT: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा परिणाम आज ugcnet.nta.nic.in होगा जारी
UGC NET Dec Result 2025: यूजीसी नेट सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आज जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष (दिसंबर 2024) 6,49,490 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परिणाम तिथि को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के लेटेस्ट अपडेट देखें।
UGC NET Dec 2025 Result Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा परिणाम 4 फरवरी, 2026 को जारी होने की उम्मीद है। एनटीए ने परीक्षा परिणाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट ट्वीट करके दी है। परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर कुंजी 2026 आपत्ति दर्ज होने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक किया गया था।
पिछले वर्ष (दिसंबर 2024) 6,49,490 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 48,161 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर लिए 5,158 उम्मीदवार जूनियर प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों पदों के लिए और 1,14,445 आवेदक केवल पीएचडी के लिए योग्य हुए।
📌 UGC-NET Dec 2025 Result
— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 31, 2026
🗓️ Exam held: 31 Dec 2025 – 07 Jan 2026
📢 Result expected by 04 Feb 2026
🔗 https://t.co/BNZVjMRwz1 pic.twitter.com/wyuWIllsdR
UGC NET Dec 2025 Result Expected Date: महत्वपूर्ण विवरण
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा सहायक प्रोफेसर के पद और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए किया जाता है। उम्मीदवार नीचे टेबल में परीक्षा परिणामों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा का नाम | यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा |
| परीक्षा का आयोजन कब हुआ? | 31 दिसंबर से 07 जनवरी, 2026 |
| उत्तर कुंजी आपत्ति करने की तिथि | समाप्त |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 4 फरवरी, 2026 (आज) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in |
यहां देखें: UGC NET Result 2025-26 LIVE
UGC NET Result 2025 Date: क्या यूजीसी परिणाम की पुनर्जांच करेगा?
यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम का कोई पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच नहीं की जाएगी, NTA ने यूजीसी नेट अधिसूचना 2025 में स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख किया है। इस संबंध में परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
UGC NET Result 2025: जून रिजल्ट में आंकड़े क्या रहें?
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा (जून सत्र) में उम्मीदवारों की संख्या लगभग 7,52,007 दर्ज की गई थी। जिसमें से लगभग 5,269 उम्मीदवार जूनियर रेफरी और सहायक प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई हुए। अन्य आंकड़े निम्नलिखत हैं:
- उपस्थित हुए उम्मीदवारों की संख्या - 7,52,007
- जूनियर रेफरी और सहायक प्रोफेसर - 5,269
- सहायक प्रोफेसर और पीएचडी - 54,885
- केवल पीएचडी - 1,28,179
UGC NET Result 2025: परीक्षा सत्र
यूजीसी नेट परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा वर्ष में दो बार (June और December) सत्र में आयोजित की जाती है। परीक्षा समाप्त होने के बाद, यूजीसी नेट की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है, जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी और यूजीसी नेट का परिणाम घोषित किया जाता है।
NTA UGC NET December 2025 Result Today
एनटीए द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई घोषणा के अनुसार, दिसंबर सत्र के यूजीसी नेट 2025 का परिणाम संभवत आज, 4 फरवरी, 2026 को जारी किया जाएगा।
UGC NET Result 2025: प्रमाण पत्र
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के प्रमाण पत्र परिणाम घोषित होने के बाद एनटीए वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। प्रमाण पत्र निम्नलिखित योग्यताओं के लिए जारी किए जाएंगे:
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप का पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति
- सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश
- केवल पीएचडी में प्रवेश
UGC NET December Scorecard 2026: यूजीसी नेट स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 स्कोरकार्ड कल यानि 4 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार के पेपर I और पेपर II का विवरण शामिल होगा। जिसमें निम्नलिखित विवरण उल्लेखित होंगे:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
आवेदन संख्या
-
विषय और पेपर कोड
-
प्रथम और द्वितीय पत्र में प्राप्त अंक
-
कुल अंक और प्रतिशत
-
योग्यता स्थिति (जेआरएफ / सहायक प्रोफेसर) आदि।
UGC NET Dec 2025 Result: यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार जनरल कैटेगरी को न्यूनतम 40% कुल अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं जबकि आरक्षित श्रेणी जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
UGC NET Dec 2025 Result: मार्किंग स्कीम
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होते हैं और गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। अंतिम अंक दो प्रश्नपत्रों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं और विभिन्न सत्रों में कठिनाई के स्तर में भिन्नता को ध्यान में रखते हुए प्रतिशत अंकों को सामान्यीकृत किया जाता है। यह प्रणाली उम्मीदवारों के प्रदर्शन के मूल्यांकन में निष्पक्षता सुनिश्चित करती है।
UGC NET Dec 2025 Result: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें?
यूजीसी नेट सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, UGC NET Dec 2025 Result लिंक पर जाएं।
-
एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check: Army Agniveer Bharti 2026
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.