UKSSSC Scaler Notification 2026: उत्तराखंड में स्केलर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें

Last Updated: Sep 16, 2026, 17:46 IST

UKSSSC Scaler Notification 2026: उत्तराखंड में स्केलर के 200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार समूह ग पदों पर 22 सितंबर, 2026 से आवेदन कर सकते हैं। 

UKSSSC Scaler Notification 2026: उत्तराखंड में स्केलर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें
UKSSSC Scaler Notification 2026: उत्तराखंड में स्केलर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें

UKSSSC Scaler Notification 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्केलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य समूह ग के कुल 200 रिक्त पदों को भरना है। आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 15 सितंबर को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर, 2026 से शुरू किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन लिंक भी ओपन किया जाएगा। 

UKSSSC Scaler Notification 2026 PDF: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर (समूह ग) के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 22 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को हाईस्कूल के प्रमाण - पत्र के साथ - साथ अपने आधार कार्ड भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए नोटिफिकेशन पीडीएफ में देख सकते हैं।

उत्तराखंड स्केलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 

पीडीएफ  

UKSSSC Scaler Recruitment 2026: पोस्ट 

विज्ञापन संख्या 82/2026 के तहत स्केलर (महिला) उम्मीदवारों के लिए 60 पद और खिलाड़ियों के लिए 8 पद निकाले हैं। अन्य पदों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं:

पद का नाम 

        वर्ग 

रिक्त पदों की संख्या 

उत्तराखंड स्केलर भर्ती 2026 

उत्तराखंड की महिला 

60

उत्तराखंड के आश्रित 

04

भूतपर्व सैनिक 

10

अनाथ 

10

उत्तराखंड के कुशल खिलाड़ी 

08

आंदोलनकारी या उनके आश्रित 

20

दिव्यांग 

08

कुल पदों की संख्या 

200

Also Check: CDS 2 Answer Key 2026

UKSSSC Scaler Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, 2026 तय की है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 

पोस्ट 

स्केलर 

विभाग 

उत्तराखंड वन विकास निगम

नोटिफिकेशन 

15 सितंबर, 2026 

रिक्त पदों की संख्या 

200

वेतनमान 

19000 रुपये से 63,200 रुपये (लेवल 2) 

आयु सीमा 

18 से 28 वर्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट

sssc.uk.gov.in 

UKSSSC Scaler Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तराखंड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट या समकक्ष स्तर की परीक्षा (विज्ञान अथवा अंकगणित के साथ) उत्तीर्ण होनी आवश्यक है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 16, 2026, 17:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News