UP B.Ed JEE Result 2023 Out: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज 30 जून को घोषित कर दिया गया है। यूपी बीएड जेईई परिणाम 2023 अब UPBED की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार 15 जून 2023 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना बीएड जेईई स्कोरकार्ड नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी और एडमिट कार्ड 6 जून 2023 को जारी किया गया था।
UP B.Ed JEE 2023 Scorecard Download link | https://cdn3.digialm.com/ |
बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों के लिए हर साल यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।इस साल 6 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। बीएड जेईई परीक्षा पास करन वाले छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। छात्रों की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही जारी किया जाएगा। यूपी बीएड रिजल्ट और आंसर-की डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
UP B.Ed JEE Result 2023 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बी एड जेईई रिजल्ट 2023, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- पहले आधिकारिक वेबसाइट - bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर,“यूपी बीएड” टैब पर क्लिक करें।
- फिर “स्कोरकार्ड लिंक” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक विवरण-लॉगिन आई-डी और पासवर्ड दर्ज करें।
- यूपी बी एड जेईई रिजल्ट 2023 चेक करें और उसका प्रिंट आउट लें।
यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा में दो पेपर शामिल थे,पेपर -1 और पेपर -2। दोनों पेपर कुल 400 अंकों के थे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय था। यूपी बीएड पेपर-1 में सामान्य ज्ञान और हिंदी, अंग्रेजी भाषा के सेक्शन शामिल थे। वही पेपर-2 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड जैसे कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि) से सबंधित प्रश्न थे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation