UP Board Class 10 Computer Paper 2023: पेपर रिव्यू,प्रश्न पत्र और अन्य जानकारियां यहां देखे

Feb 21, 2023, 21:14 IST

UP Board Class 10 Computer Paper 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाई स्कूल कंप्यूटर का पेपर आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित किया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा समीक्षा, प्रश्न पत्र और अन्य जानकारी यहां देख सकते हैं।

UP Board Class 10 Computer Paper 2023
UP Board Class 10 Computer Paper 2023

UP Board Class 10 Computer Paper 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 21 फरवरी को यूपी बोर्ड कक्षा 10 की कम्प्यूटर परीक्षा 2023 आयोजित की। कक्षा 10 की कम्प्यूटर परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा कुल 70 अंकों की थी।बता दें कि कम्प्यूटर प्रश्न पत्र को 2 भागों में बांटा गया था। पार्ट ए में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न थे और पार्ट बी में 50 अंकों के अति लघु उत्तरीय,लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न थे। परीक्षा देने वाले छात्र यहां यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कम्प्यूटर प्रश्न पत्र विश्लेषण 2023 चेक सकते हैं।

 

UP Board Class 10 Computer Paper 2023 पेपर विश्लेषण

 यूपी बोर्ड ने आज 21 फरवरी, 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में कक्षा 10 के कंप्यूटर का पेपर आयोजित किया। जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई और छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर आने लगे, सभी छात्रों का एक ही मत था कि पेपर आसान से मध्यम स्तर का था।वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि सिलेबस के हिसाब से ही पेपर बना था। इसलिए प्रश्नों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

UP Board Class 10 होम साइंस पेपर का विश्लेषण यहां देखे

 

UP Board Class 10 Computer Paper 2023 पेपर पैटर्न

 प्रश्न पत्र को 2 सेक्शन में बांटा गया था। पहले खंड में 1 से 20 तक के सभी बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। जिसमें छात्रों को 4 विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनना था। जबकि सेक्शन बी में अति लघु और लघु उत्तरीय प्रश्न थे। सभी प्रश्न अनिवार्य थे।

 

UP Board की ऑफिशियल के लिए यहां क्लिक करें

 

UP Board Class 10 Computer Paper 2023 पेपर प्रश्न पत्र

 यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंप्यूटर प्रश्न पत्र जल्द ही यहां अपलोड किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

 

UP Board Class 10 हिंदी पेपर का विश्लेषण यहां देखे

 

UP Board Class 10 Computer Paper 2023 परीक्षा रिजल्ट

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10 की परीक्षा समाप्त होते ही जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम के बारे में अधिसूचना जारी करेगा।

 

बता दें कि यहां दी गई सभी जानकारी छात्रों, शिक्षकों और विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया पर आधारित है।

 

UP Board Class 10 गणित पेपर का विश्लेषण यहां देखे

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News