Get UP Board Class 12 Chemistry-I Solved Question Paper of the year 2016 for the students who are going to appear in 2017 UP Board Class 12th Examinations.The answers of this paper are prepared by experienced Subject Experts of Jagranjosh. The solutions given in these solved papers are as per the latest pattern and the standard marking scheme followed by UP Board. With the help of these solutions, one can easily analyse how much and up to what depth the answers should be given in UP Board Class 12th Chemistry Examination.
Few questions from the solved papers are here:
प्रश्न : चुम्बकीय क्वाण्टम संख्या से ज्ञात होता है
i) कक्षकों का आकार ii) कक्षकों का अभिविन्यास
iii) कक्षकों की आकृति iv) नाभिकीय स्थायित्व|
उत्तर : कक्षकों का अभिविन्यास
प्रश्न : 273 K और एक वायुमण्डलीय दाब पर 100 मिली गैस का भार 0.4 ग्राम है| गैस का अणुभार है
i) 24.6 ii) 89.6 iii) 56.4 iv) 74.6.
उत्तर : ii) 89.6
प्रश्न : अम्लीय वर्षा में वर्षा जल का pH मान होता है
i) 1 ii) 2 से 3 iii) 5 से 6 iv) 6 से 7
उत्तर : iii) 5 से 6
प्रश्न : इलेक्ट्रॉन मेघ की अवधारणा को समझाइए|
उत्तर : परमाणु के केंद्र में नाभिक होता है, जिसका घनत्व बहुत अधिक होता है| नाभिक के चारों ओर ऋणात्मक आवेश वाले इलेक्ट्रान चक्कर लगाते रहते है, जिसको इलेक्ट्रान की मेघ अवधारणा कहते है|
प्रश्न : सिग्मा तथा पाई बन्ध को उदहारण द्वारा समझाइए|
उत्तर : सिग्मा बन्ध – दो परमाणुओं के मध्य बना हुआ एक एकल बन्ध जो उनके कक्षकों के अक्षों पर परस्पर अतिव्यापन द्वारा बना है, सिग्मा () बन्ध कहलाता है|
उदहारण:- मेथेन, ऐथेन आदि |
पाई बन्ध दो कक्षकों या P या d – कक्षकों या d – कक्षकों के पार्श्वीय अतिव्यापन से जो बन्ध बनता है, पाई बन्ध कहलाता है|
उदहारण :- एथिलीन अणु का बनना|
प्रश्न : वैश्विक ऊष्मन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए|
उत्तर : आदमी के द्वारा पैदा किए गए प्रदुषण (ग्रीन हाउस गैसों) से पृथ्वी के बढ़ते हुए औसत तापमान को वैश्रिविक उष्यन कहते है| जिसकी वजह से अंटार्टिका में बर्फ पिघल रही है और भारत में हिमालय पर बर्फ पिघल रही है और समुंद्र का जलस्तर बढ़ता जा रहा है|
पहले 100 या 200 साल के बीच अगर तापमान में 1०C की बढ़ोत्तरी हो जाती थी तो उसे ग्लोबल वार्मिंग या वैश्र्विक कहते थे और पिघले 100 साल में अब तक 4०C की बढ़ोत्तरी हो चुकी है जो बहुत खतरनाक है|
प्रश्न : कैल्शियम कार्बोनेट के दो औद्योगिक उपयोग लिखिए|
उत्तर : कैल्शियम कार्बोनेट के दो औद्योगिक उपयोग निम्नलिखित है
(i) कैल्शियम कार्बोनेट से चूना, पत्थर, सीमेंट प्राप्त होता है जिसका निर्भाव के रूप में किया जाता है|
(ii) कैल्शियम कार्बोनेट कंपाउंड अयस्कों, कीटनाशक, दुर्गन्धर, खाद, कपडा उत्पादन, कॉस्मेटिक्स इत्यादि में इस्तेमाल किया जाता है|
प्रश्न : आयनन एन्थैल्पी तथा इलेक्ट्रान लब्धि एन्थैल्पी को समझाइए|
उत्तर : आयनन एन्थैल्पी - आयनन एन्थैल्पी वह होती है, जिसके फलस्वरूप वह ऊर्जा जो एक इलेक्ट्रान को सबसे बाहरी कोश से हटाने के लिए परमाणु में आवश्यक होती है| बड़े परमाणु को कम आयनन ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जबकि छोटे परमाणु को अधिक आयनन ऊर्जा की आवश्यकता होती है|
इलेक्ट्रान लब्धि एन्थैल्पी - इलेक्ट्रान लब्धि एन्थैल्पी ऊर्जा की वह मात्रा है जो एक तत्व के एक अणु-इलेक्ट्रान या अणु के इलेक्ट्रान को गैसीय परमाणु से जोड़ने में आवश्यक होती है| अर्थात वह ऊर्जा जो एक अणु के इलेक्ट्रान को परमाणु से जोड़ने के लिए उत्सर्जित होती है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation