UP Board Result 2024 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गईं हैं और कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 16 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है जो 31 मार्च 2024 तक चलेगी। साथ ही कॉपी चेक होने की प्रक्रिया काफी स्पीड से आगे भी बढ़ रही हैI पहले दिन 31 हजार कापियों की चेकिंग की गई हैI जिससे उम्मीद की जा रही है कि, बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल से पहले सप्ताह तक घोषित किया जा सकता हैI इस बार यूपी बोर्ड में करीब 56 लाख छात्रों ने परीक्षा दी हैI जिन्हें अब रिजल्ट का इन्तजार हैI
उल्लेखनीय है कि, यूपी 10वीं और यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से किया गया था और ये परीक्षाएं 9 मार्च, 2024 को समाप्त हुईं थी। पिछले साल, कक्षा 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड परिणाम 25 अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे।
यूपी बोर्ड परिणाम 2024
- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया थाI
- जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से 31 मार्च 2024 चलेगा। हालांकि होली के दौरान 24 से 26 मार्च तक कॉपी चेकिंग का कार्य स्थगित रहेगाI
- पहले दिन 31 हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ हैI
- 10वीं, और 12वीं के छात्रों की 30.1 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 1,47,097 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
- इस बार कक्षा 10 और 12 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इनमें से कक्षा 12 के लिए कुल 29,47,311 छात्रों ने और कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 25,77,997 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
- परीक्षा के दौरान नक़ल रोकने के लिए, सभी 8,265 परीक्षा केंद्रों के 135,000 परीक्षा कक्षों और परिसरों में वॉयस रिकॉर्डर से लैस 290,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए थे I
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 महत्वपूर्ण विवरण
यूपीएमएसपी 2024 परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए परीक्षार्थी नीचे दी टेबल में डिटेल्स चेक कर सकते हैंI
| आर्गेनाइजेशन | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) |
| परीक्षा का नाम | 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का नाम |
| परीक्षा की अवधि | 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | अप्रैल 2024 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upmsp.edu.in |
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कौन सी वेबसाइट पर चेक करें?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम कई वेबसाइटों के माध्यम से जारी किया जायेगाI परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 चेक करने के लिए नीचे दी गईं वेबसाइटें चेक कर सकते हैं:
- upresults.nic.in 2024
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in 2024
- upmspresults.up.nic.in
- results.gov.in
- results.nic.in
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कैसे चेक करें ?
यूपीएमएसपी बोर्ड परिणाम 2024 को ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
- यूपीएमएसपी परिणाम 2024 के होमपेज ओपन होगा
- 'यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 10 या कक्षा 12 का रोल नंबरदर्ज करें ।
- स्क्रीन पर एक नई परिणाम विंडो खुलेगी जहां छात्रों को अपना रोल नंबर और उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- फिर ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए 'परिणाम देखें' बटन पर क्लिक करके सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड 2024 10वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- बाद में देखने के लिए यूपीएमएसपी परिणाम मार्कशीट 2024 का प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation