UP Co-Operative Bank Admit Card 2026: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स

Last Updated: Jul 13, 2026, 12:34 IST

UP Co-Operative Bank Admit Card 2026: यूपी को-ऑपरेटिव बैंक जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट और असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Co-Operative Bank Admit Card 2026
UP Co-Operative Bank Admit Card 2026

UP Co-Operative Bank Admit Card 2026: यूपी को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPSCISB) द्वारा जल्द यूपी को-ऑपरेटिव बैंक की असिस्टेंट/कैशियर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), असिस्टेंट/टेक्निकल और मैनेजर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 116 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

UP Co-Operative Bank Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। अन्यथा टेक्निकल ग्लिच का सामना करना पड़ सकता है और टेक्निकल ग्लिच आने से वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक  

जल्द जारी 

UP Co-Operative Bank Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट और असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन विज्ञापन संख्या A-1/S.R./2026 के तहत ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

यूपी को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPSCISB)

बैंक का नाम 

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक

पद का नाम 

मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट और असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

116 

विज्ञापन संख्या 

A-1/S.R./2026

परीक्षा की तिथि 

20 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच आयोजित 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.upcisb.upsdc.gov.in 

UP Co-Operative Bank Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक परीक्षा के एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट डिटेल्स और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड और पासपोर्ट) और दो पासपोर्ट साइज आकार के फोटो लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपी को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UP Co-Operative Bank Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 13, 2026, 12:34 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News