UP Lekhpal Cut off 2026: यूपी लेखपाल श्रेणीवार कट ऑफ अंक PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Feb 27, 2026, 13:47 IST

UP Lekhpal Cut off 2026: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति और कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

UP Lekhpal Cut off 2026: यूपी लेखपाल श्रेणीवार कट ऑफ अंक PDF डाउनलोड करें
UP Lekhpal Cut off 2026: यूपी लेखपाल श्रेणीवार कट ऑफ अंक PDF डाउनलोड करें

UP Lekhpal Cut off 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। परिणाम जारी करने के साथ - साथ आयोग ने श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जारी हुए परिणाम PDF में भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। 

UP Lekhpal Cut off 2026: परिणाम घोषित 

यूपीएसएसएससी ने उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति, श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट का विवरण आगे लेख में देख सकते हैं।  

UP Lekhpal Cut off 2026: श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स 

यूपी लेखपाल परिणाम के साथ - साथ आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ में श्रेणीवार कट ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल में कट ऑफ अंक न्यूनतम योग्यता अंक दिए गए हैं, जो चयनित होने के लिए आवश्यक हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध करा दिया है।

श्रेणीवार 

कट ऑफ मार्क्स

जनरल 

55.12

अनुसूचित जाति 

55.12

अनुसूचित जनजाति

47.50

अन्य पिछड़ा वर्ग 

55.12

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 

55.12

UP Lekhpal Cut Off Marks 2026: यूपी लेखपाल कट ऑफ मार्क्स को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं?

यूपीएसएसएससी विभिन्न कारकों पर विचार करने के बाद कटऑफ अंक निर्धारित करता है। यह कट ऑफ अंक आमतौर पर प्रतिस्पर्धा के स्तर को निर्धारित करने में सहायक होते हैं। अंकों की सीमा से उम्मीदवारों को यह अंदाजा लग जाता है कि उन्हें कितने अंक प्राप्त करने चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए गए विभिन्न कारक भी देख सकते हैं: 

  • वे उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश 2026 लेखपाल परीक्षा में शामिल होंगे। 
  • चार साल बाद जारी होने के बाद रिक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। 
  • प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर। 
  • उम्मीदवारों की श्रेणी भी एक महत्वपूर्ण कारक है। (सामान्य/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग)
  • लंबित रिक्तियां जिन्हें आगे बढ़ाया जा सकता था। 

UP Lekhpal Cut off 2026: कट ऑफ पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लेखपाल परिणाम और कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, परिणाम अनुभाग पर जाएं।

  3. अब यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  4. रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

  5. अपना रोल नंबर ढूंढ़ने के लिए Cltr+F दबाएं।

 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 27, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News