UP LT Grade Mains Admit Card 2026: यूपी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर भर्ती मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
UP LT Grade Mains Admit Card 2026: यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP LT Grade Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर uppsc.up.nic.in पर एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 13 जून 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक राज्यभर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
UP LT Grade Mains Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
यूपी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसंसेस) परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। इसके बिना प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है।
| यूपी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
UP LT Grade Mains Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
यूपी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर की भर्ती में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीसरे व आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सलेक्शन तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| पद का नाम | एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर |
| रिक्त पदों की संख्या | 7466 |
| मुख्य परीक्षा की तिथि | 13 जून 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक राज्यभर में आयोजित |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 06 जून 2026 |
| चयन के चरण | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UP LT Grade Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूपीपीएससी में एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को 42,900 से 44,900 रुपये के बीच वेतन दिया जाता है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
UP LT Grade Mains Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
UP LT Grade Mains Admit Card 2026 में क्या जानकारी निहित होती है?
एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर और सब-डिविजनल इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
-
फोटोग्राफ और सिग्नेचर
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा केंद्र का नाम व पता
-
परीक्षा की अवधि
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.