This is an archived article last updated on Jul 29, 2025. The information may be outdated.

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: यूपी में 7666 LT ग्रेड शिक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू, अभी uppsc.up.nic.in पर करें Apply

Last Updated: Jul 29, 2025, 16:29 IST

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड के सहायक अध्यापक के कुल 7,466 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन लिंक उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि (गलती) से बचा जा सके।

UP LT Grade Teacher Bharti Notification
UP LT Grade Teacher Bharti Notification

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या: A-5/E-1/2025) जारी कर दी है। यह अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड के कुल 7,466 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी।

यूपी टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित सभी विवरण — जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, विषयवार रिक्तियाँ, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया — अधिसूचना में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ें, ताकि सभी निर्देशों का सही तरीके से पालन किया जा सके और आवेदन में कोई गलती न हो।

Also Read in English: UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 

UP LT Grade Teacher Bharti Notification 2025 OUT

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की विस्तृत अधिसूचना 28 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा विज्ञापन संख्या A-5/E-1/2025 के तहत आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना की PDF में रिक्तियों की कुल संख्या, ऑनलाइन आवेदन की तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, और चयन प्रक्रिया समेत भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 का संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

पद का नाम

एलटी ग्रेड शिक्षक (लाइसेंसीएट ग्रेड शिक्षक)

कुल रिक्तियां

7466

ऑनलाइन आवेदन तिथियां

28 जुलाई से 28 अगस्त 2025 तक

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन

आयु सीमा

21 से 40 वर्ष

वेतनमान

9,300 रुपये – 34,800 रुपये + ग्रेड पे ₹4,800

आधिकारिक वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

आधिकारिक विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन PDF

यहां क्लिक करें

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए कुल 7466 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक रिक्तियों 2025 का विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

लिंग

रिक्तियां (संख्या)

पुरुष

4860

महिला

2525

विकलांग उम्मीदवार

81

कुल

7466

UP LT Grade Teacher Bharti 2025 के लिए Eligibility Criteria क्या है?

शैक्षणिक योग्यता ( Education Qualification):- इन पदों के लिए बीएड धारक ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ विषयों में बीएड की अनिवार्यता से छूट भी दी जा सकती है। शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऊपर दी गई विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आयु-सीमा (Age Limit):- यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उनका जन्म 2 जुलाई 1985 से लेकर 1 जुलाई 2004 के बीच होना जरूरी है।

UP LT Grade Teacher Application Form 2025 Link

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन लिंक अब सक्रिय हो गया है। योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 28 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। 7466 शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए यूपी टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।

UP LT Grade Teacher Apply Online 2025 Link

यहां क्लिक करें

यूपी LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025: आवेदन शुल्क क्या है?

सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 65 रुपये, और विकलांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।

UP LT Grade Teacher 2025: Selection Process क्या है?

एलटी ग्रेड शिक्षक (विभिन्न विषय) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 29, 2025, 16:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News