UP PGT Result 2026 OUT: यूपी पीजीटी रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए 2253 अभ्यर्थी
UP PGT Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीजीटी भर्ती परीक्षा के 18 विषयों का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 2253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP PGT Result 2026: उत्तर प्रदेश पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आधिकारिक तौर पर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP PGT Result 2026 PDF Download Link-Active
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम लिंक बालक वर्ग और बालिका वर्ग दोनों के लिए जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आसानी से विषयवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| UP PGT Result 2026 PDF Link |
1.92 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी पीजीटी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत प्रवक्ता (PGT) संवर्ग के विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 18 विषयों का परिणाम 2 जून 2026 को घोषित किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2022 में लिए गए थे।
इन 18 विषयों का रिजल्ट हुआ घोषित
आयोग ने जिन विषयों का परिणाम जारी किया है, उनमें शामिल हैं:
-
हिंदी
-
अंग्रेजी
-
गणित
-
भौतिक विज्ञान
-
रसायन विज्ञान
-
जीव विज्ञान
-
इतिहास
-
भूगोल
-
अर्थशास्त्र
-
वाणिज्य
-
नागरिक शास्त्र
-
समाजशास्त्र
-
शिक्षाशास्त्र
-
मनोविज्ञान
-
गृह विज्ञान
-
संस्कृत
-
कृषि
-
कला
इंटरव्यू के लिए कुल 2253 अभ्यर्थी हुए सिलेक्ट
UPESSC के अनुसार, सभी 18 विषयों में कुल 2253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। ये उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। आयोग ने बताया कि विषयवार और श्रेणीवार इंटरव्यू शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही, इंटरव्यू से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भी भेजी जाएगी।
इंटरव्यू कॉल लेटर कब आएगा?
सफल अभ्यर्थी अपने निर्धारित इंटरव्यू की तिथि से लगभग 10 दिन पहले ऑफिशियल पोर्टल से इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार प्रत्येक दिन आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।
624 पदों पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 624 पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें 549 पद बालक वर्ग और 75 पद बालिका वर्ग के लिए निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
यूपी पीजीटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से यूपी पीजीटी रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप upsessb.up.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर NOTICE BOARD सेक्शन में वि0 सं0 02/2022 पी0जी0टी0 लिखित परीक्षा परिणाम- -: विज्ञप्ति-, -: बालक वर्ग-, -: बालिका वर्ग पर क्लिक करें।
-
अब रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसमें अपनी डिटेल्स चेक करें और डाउनलोड करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.