UP Police Constable Exam Shift Timing 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शिफ्ट टाइमिंग जारी कर दी है. ये परीक्षा 23, 24 25,30 और 31 अगस्त तक आयोजित होनी है. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी. इस भर्ती परीक्षा के जरिये यूपी पुलिस कांस्टेबल में 60244 पदों पर भर्तियाँ होनी है. उम्मीदवार परीक्षा का पूरा शेड्यूल यहाँ चेक कर सकते हैं.
UP Police Constable Exam Shift Timing 2024
उम्मीदवार परीक्षा की सभी तारीखों और पालियों की पूरी डिटेल्स नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं.
परीक्षा की तारीख | सुबह की पाली | दोपहर की पाली |
23 अगस्त 2024 | सुबह 10 से 12 बजे | दोपहर 3 से 5 बजे |
24 अगस्त 2024 | सुबह 10 से 12 बजे | दोपहर 3 से 5 बजे |
25 अगस्त 2024 | सुबह 10 से 12 बजे | दोपहर 3 से 5 बजे |
30 अगस्त 2024 | सुबह 10 से 12 बजे | दोपहर 3 से 5 बजे |
31 अगस्त 2024 | सुबह 10 से 12 बजे | दोपहर 3 से 5 बजे |
UP Police Constable Exam Shift Timing 2024 PDF
UP Police Constable Admit Card 2024 kab aayega?
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जबकि सिटी इंटी मेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पूर्व जारी हो सकती है. हलांकि इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी दी जायेगी जबकि सिटी इंटीमेशन स्लिप में परीक्षा केंद्र कौन से शहर होगा इसकी जानकारी दी गई होगी.उम्मीदवार सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। उम्मीदवार एडमिट कार्ड अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Police Constable Re Exam Date 2024
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में यूपी पुलिस कांस्टेबल भारती परीक्षा का पूरा एग्जाम स्केडुल देख सकते हैं।
परीक्षा का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 |
भर्ती निकाय | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
परीक्षा की नई तारीखें | 23, 24,25, 30 और 31 अगस्त 2024 |
कुल उम्मीदवार | लगभग 48 लाख |
ऑफिसियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation