Hindi Vilom Shabd for Sarkari Exam 2024:यहाँ चेक करें विभिन्न परीक्षाओं में पूंछे जानें वाले महत्वपूर्ण विलोम शब्द
महत्वपूर्ण विलोम शब्द 2024: अधिकांश राज्य और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हिंदी भाषा के प्रश्न अनिवार्य रूप से पूंछे जाते हैं. यूपी आरओ एआरओ परीक्षा, यूपीपीएससी की परीक्षाओं के साथ ही राजस्थान रीट परीक्षा हो या आरएसएमबी की अन्य परीक्षाएं या एमपीईएसबी की परीक्षाएं हो या बिहार और यूपी की सरकारी नौकरियों की परीक्षाएं हों सभी परीक्षाओं में हिंदी के प्रश्न अनिवार्य रूप से पूंछे जाते हैं. उम्मीदवार विभिन्न परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से पूंछे जानें वाले हिंदी के विलोम शब्दों की पूरी लिस्ट यहाँ चेक कर सकते हैं.
Vilom Shabd in Hindi 2024: हिंदी भाषी राज्यों की अधिकांश परीक्षाओं में हिंदी के विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, तद्भव-तत्सम, मुहावरे, अनेकार्थी शब्द आदि महत्वपूर्ण हिंदी भाषा के टॉपिक अक्सर पूंछे जाते हैं. राज्य लेवल की परीक्षा हो या राष्ट्रीय स्तर की हिंदी भाषा के प्रश्न सामान्य रूप से पूंछे जाते हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल, बिहार शिक्षक भर्ती और कांस्टेबल परीक्षा, राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा, आरपीएस की अन्य परीक्षाओं के साथ ही यूपीपीएससी और एमपीपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं में पूंछे जानें वाले महत्वपूर्ण विलोम शब्द आप इस पेज से पढ़ सकते हैं. ये परीक्षा में सफल होने में आपकी मदद करेंगे.
महत्वपूर्ण विलोम शब्द 2024
उम्मीदवार विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में पूंछे जानें वाले महत्वपूर्ण विलोम शब्दों की सूची नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं.
| शब्द | विलोम शब्द | शब्द | विलोम शब्द | शब्द | विलोम शब्द |
| अथ | इति | अनुकूल | प्रतिकूल | मिलन | वियोग |
| आदि | अंत | आय | व्यय | मितव्यय | अपव्यय |
| अज्ञ | विज्ञ | आकाश | पाताल | महात्मा | दुरात्मा |
| अदोष | सदोष | आजादी | गुलामी | मूक | वाचाल |
| अपेक्षा | उपेक्षा | आरोह | अवरोह | मान्य | अमान्य |
| अमर | मर्त्य | आग्रह | अनाग्रह | चेतन | जड़ |
| अकाम | सकाम | आदर | अनादर | ज्येष्ठ | कनिष्ठ |
| अग्रज | अनुज | अतिवृष्टि | अनावृष्टि | तामसिक | सात्विक |
| अभिज्ञ | अनभिज्ञ | उद्दण्ड | विनीत | त्यागी | लोभी |
| अनिवार्य | ऐच्छिक | ऋजु | वक्र | थोक | खुदरा |
| अन्तरंग | बहिरंग | कर्म | अकर्म | दुराचारी | सदाचारी |
| अनुरक्ति | विरक्ति | कुटिल | सरल | नश्वर | शाश्वत |
| अंगीकार | अस्वीकार | कृतज्ञ | कृतघ्न | जाग्रत | सुप्त |
| आम | खास | खल | सज्जन | जंगम | स्थावर |
| आर्य | अनार्य | खंडन | मंडन | नूतन | पुरातन |
| आशा | निराशा | क्षम्य | अक्षम्य | वैतनिक | अवैतनिक |
| आहार | अनाहार | गत | आगत | श्लाघा | निंदा |
| आलोक | अंधकार | गरिमा | लघिमा | श्वेत | श्याम |
| आयात | निर्यात | गृहस्थ | सन्यासी | सगुण | दुर्गुण |
| आगत | विगत | गुण | दोष | स्वकीया | परकीया |
| आदान | प्रदान | उत्तम | उधम | सृष्टि | प्रलय |
| अमिष | निरामिष | उपचार | अपचार | ससीम | असीम |
| आधुनिक | प्राचीन | कुलदीपक | कुलांगार | सुपथ | कुपथ |
| इहलोक | परलोक | श्रुत | अश्रुत | सुकर | दुष्कर |
| उचित | अनुचित | गौण | प्रमुख, प्रधान | सज्जन | दुर्जन |
| अनाथ | सनाथ | गुरु | शिष्य | सृजन | संहार |
| अमृत | विष | गणतंत्र | राजतन्त्र | हित | अहित |
| अवनति | उन्नति | ग्राम्य | नगर | संकीर्ण | विस्तृत |
| अल्पायु | दीर्घायु | बर्बर | सभ्य | सुमति | कुमति |
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com