उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 5085 जेल वार्डर, फायरमैन एवं कॉन्सटेबल (हॉर्स राइडिंग पुलिस) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी है. बोर्ड द्वारा 17 जनवरी 2019 को जारी अधिसूचना के अनुुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जनवरी 2019 से आरंभ होंगे जो कि 09 फरवरी 2019 तक चलेगें. जबकि आवेदन शुल्क 11 फरवरी 2019 तक जमा किये जा सकते हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 5085 जेल वार्डर, फायरमैन एवं कॉन्सटेबल (हॉर्स राइडिंग पुलिस) पदों के लिए नोफिकेशन 16 नवंबर 2018 को जारी किया था. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार बोर्ड के ऑफशियल वेबसाइट के माध्यम से 28 दिसंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि थी. इन 5085 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि 08 दिसंबर 2018 निर्धारित की गयी थी.
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 31360 कॉन्सटेबल (सिविल पुलिस) और 18208 कॉन्सटेबल (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) पदों के लिए नोफिकेशन 16 नवंबर 2018 को जारी किया था जिसके लिए आवेदन 19 नवंबर 2018 से आरंभ हुए थे और 08 दिसंबर 2018 तक आवेदन की अंतिम तिथि थी. योग्य उम्मीदवारों ने 8 दिसंबर 2018 तक ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया.
यूपी पुलिस भर्ती 2018 - 55334 जेल वार्डर, फायरमैन, और कॉन्सटेबल नोटिफिकेशन संक्षिप्त विवरण
Post Name |
Fireman | Jail Warder (Male & Female) | Constable (Horse Riding Police) | Constable (Civil Police) | Constable (Provincial Armed Constabulary) |
Vacancy | 2026 | 3012 (Male 626 (Female) | 102 (Male) | 31360 | 18208 |
Notification No. | Advertisement No. PRPB: One -1(135)/2018; dtd – 03.12.2018 | Advertisement No. PRPB: One -1(Pri.Deptt)/2018; dtd – 16.11.2018 | Advertisement No. PRPB: One -2(138)2018; dtd – 16.11.2018 | Advertisement No. PRPB: One -1(138)/2018; dtd – 16.11.2018 | Advertisement No. PRPB: One -1(138)/2018; dtd – 16.11.2018 |
Official Notification | |||||
New Dates Notice | New Dates Notice on 17 January 19 | New Dates Notice on 17 January 19 | New Dates Notice on 17 January 19 | NA | NA |
Start Date of Application | 18 January 2019 (08 December 2018 (-old date) | 18 January 2019 (08 December 2018 (-old date) | 18 January 2019 (08 December 2018 (-old date) | 19 November 2018 CLOSED | 19 November 2018 CLOSED |
Last Date of Application | 09 February 2019 (28 December 2018-old date) | 09 February 2019 (28 December 2018-old date) | 09 February 2019 (28 December 2018-old date) | 08 December 2018 | 08 December 2018 |
Fee Submission Last Date | 11 February 2019 (31 December 2018-old date) | 11 February 2019 (31 December 2018-old date) | 11 February 2019 (31 December 2018-old date) | 31 December 2018 | 08 December 2018 |
Eligibility | 12th Pass | 12th Pass | 12th Pass | 12th Pass | 12th Pass |
Age Limit | 18-22 Years (as on 01.07.2018) | 18-22 Years (Male) 18-25 Years (Female) (as on 01.07.2018) | 18-22 Years (as on 01.07.2018) | 18-22 Years (as on 01.07.2018) | 18-22 Years (as on 01.07.2018) |
Online Application | Online Application Link Not Available Yet (from 18 Jan 19) | Online Application Link Not Available Yet (from 18 Jan 19) | Online Application Link Not Available Yet (from 18 Jan 19) | CLOSED | CLOSED |
अधिसूचना विवरण
विज्ञापन संख्या- पीआरपीबी:एक-1 (138)2018
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन आरम्भ होने की तिथि- 19 नवंबर 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 8 दिसंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 8 दिसंबर 2018
ऑफलाइन (ई-चालान) द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 10 दिसंबर 2018
पदों का विवरण:
कुल पद- 49568
आरक्षी नागरिक पुलिस - 31360
आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी- 18208
जानें पुलिस कांस्टेबल भर्ती मेडिकल टेस्ट और फिजिकल स्टैण्डर्ड - UP में रिक्तियों के अनुसार
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
ऑफिशियल नोटिफिकेशन - 3638 जेल वार्डर, कॉन्सटेबल (घुड़सवार पुलिस)
ऑफिशियल नोटिफिकेशन -1679 फायरमैन नोटिफिकेशऩ
ऑफिशियल नोटिफिकेशन - उत्तर प्रदेश पुलिस 49568 कॉन्सटेबल भर्ती 2018
ऑनलाइन आवेदन लिंक - उत्तर प्रदेश पुलिस 49568 कॉन्सटेबल भर्ती 2018
सिलेबस PDF डाउनलोड - उत्तर प्रदेश पुलिस 49568 कॉन्सटेबल भर्ती 2018
उत्तर प्रदेश पुलिस में 63416 नौकरियां: सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, फायरमैन, जेल वार्डर की होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही 60 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती किया जायेगा. योग्य उम्मीदवार सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, फायरमैन, जेल वार्डर पदों पर आवेदन कर पाएंगे. राज्य के मुख्य सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस महानिदेशालय ने इसके लिए भर्ती बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्तियों का कार्यक्रम प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी ओपी सिंह और भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर जारी किया गया है.
उम्मीद है सारी प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी और उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड (UPPRPB) पर जल्द ही सभी पदों के लिए अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड (UPPRPB) ने फायरमैन, जेल वार्डर, कांस्टेबल हॉर्स पदों के लिए अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर शोर्ट नोटिस जारी कर दिया है, शीध्र ही अन्य पदों से भी सबंधित अधिकारिक सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध किये जाने की सम्भावना है.
रिक्ति विवरण:
कुल पदों की संख्या- 63416
पद का नाम- जेल वार्डर
कुल पदों की संख्या - 5419
पद का नाम- फायरमैन
कुल पदों की संख्या- 1679 पद
पद का नाम- आरक्षी घुड़सवार पुलिस
कुल पदों की संख्या- 102 पद
पद का नाम- सब-इंस्पेक्टर
कुल पदों की संख्या- 5000
पद का नाम- कांस्टेबल
कुल पदों की संख्या- 51216
शैक्षणिक योग्यता:
सब-इंस्पेक्टर- राज्य सरकार के नियमानुसार निर्धारित.
महिला एवं पुरुष जेल वार्डर के लिए- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.
फायरमैन पदों के लिए- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.
आरक्षी घुड़सवार पुलिस- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.
शारीरिक मानदंड:
सभी पदों के लिए शारीरिक मानदंड-
पुरुष
सामान्य/अन्यपिछड़े वर्ग के लिए ऊंचाई- न्यूनतम 168 सेमी. (अनुसूचित जनजाति के लिए 160 सेमी)
सामान्य/अन्य पिछड़े वर्ग लिए सीना- 79 सेमी (बिना फुलाए), फुलाकर- 84 सेमी (अनुसूचित जनजाति के लिए बिना फुलाए 77 सेमी, फुलाकर 82 सेमी.)
महिला
सामान्य/अन्यपिछड़े वर्ग के लिए ऊंचाई- न्यूनतम 152 सेमी. (अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेमी)
वजन- 40 किलो ग्राम.
आयु सीमा:
18 से 22 वर्ष
आवेदन कैसे करें:
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शीघ्र ही 5000 से भी अधिक जेल वार्डर, फायरमैन एवं आरक्षी घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर अधिसूचना जारी किया जायेगा. उम्मीदवार अधिसूचना से आवेदन की प्रक्रिया एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि के साथ साथ अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर पाएंगे. उम्मीदवार के लिए आवश्यक है कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट, http://uppbpb.gov.in, पर अपनी नजर बनाये रखें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation