This is an archived article last updated on Apr 11, 2023. The information may be outdated.

UPPSC 2022: UPSC में फेल होने के बाद कड़ी मेहनत कर पहले प्रयास में DSP बने अजय यादव

Last Updated: Apr 11, 2023, 12:12 IST

UPPSC 2022: अजय यादव ने IIT Delhi से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने UPSC में प्रयास किया और इंटरव्यू तक पहुंचे, हालांकि वह इंटरव्यू में सफल नहीं हो सके। वहीं, अजय ने PCS परीक्षा दी और अपने पहले प्रयास में ही वह DSP बन गए हैं। 

डीएसपी अजय यादव
डीएसपी अजय यादव

UPPSC 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में PCS परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के छात्रों ने सफलता हासिल की है। राज्य स्तर पर होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से कई प्रतिष्ठित पदों पर सेवा करने का मौका मिलता है। हालांकि, यह मौका इतनी आसानी से नहीं मिलता है। क्योंकि, UPSC सिविल सेवा की तरह यह परीक्षा भी कठिन होती है और इसका सिलेबस भी काफी हद तक यूपीएससी सिविल सेवा जैसा होता है। यही वजह है कि कई युवा इस परीक्षा को पास करने के लिए कई सालों तक तैयारी करते हैं। आज हम आपको अजय यादव की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल करते हुए डीएसपी का पद हासिल किया है। इस लेख के माध्यम से हम अजय यादव की यहां तक पहुंचने की कहानी को जानेंगे। 

 

अजय यादव का परिचय

अजय यादव मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा ब्लॉक के कठिंगरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अपने जिले से ही साइंस विषयों के साथ पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लिया और अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 

 

स्नातक के बाद शुरू की सिविल सेवा की तैयारी

अजय यादव ने आईआईटी दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवाओं में जाने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। 



इंटरव्यू में हुए फेल 

अजय यादव ने रणनीति बनाकर सिविल सेवाओं की तैयारी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा का पेपर दिया और प्रीलिम्स व मेंस पास करते हुए इंटरव्यू में जगह बनाई। हालांकि, इंटरव्यू के बाद वह फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। उन्होंने हार न मानते हुए फिर से तैयारी करने का निर्णय लिया। 

 

पीसीएस में पहले प्रयास में ही डीएसपी

अजय यादव ने इंटरव्यू में फेल होने के बाद निराश होने के बजाय पीसीएस परीक्षा पर ध्यान देने का निर्णय लिया। उन्होंने पीसीएस परीक्षा पर फोकस करते हुए पेपर दिया और अपने पहले प्रयास में ही वह सफल हो गए। अजय का डीएसपी के पद पर सिलेक्शन हुआ है।

 

अभ्यर्थियों को सलाह

अजय यादव की सफलता के बाद उनके घर पर मीडिया का तांता लग गया। उन्होंने एक मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है। यदि असफलता मिली है, तो निराश होने के बजाय कड़ी मेहनत कर सफलता तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 11, 2023, 12:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News