This is an archived article last updated on May 13, 2023. The information may be outdated.

UPPSC PCS Exam 2023: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण विषयों और संभावित प्रश्नों की पीडीएफ डाउनलोड करें

Last Updated: May 13, 2023, 10:13 IST

UPPSC PCS Prelims Exam 2023 in Hindi: ये अपेक्षित प्रश्न (करंट अफेयर्स) उन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो यूपीपीएससी पीसीएस 2023 प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

UP PCS Prelims Exam 2023
UP PCS Prelims Exam 2023

UPPSC PCS Prelim Exam 2023 in Hindi: उत्तर प्रदेश  लोक सेवा आयोग (UPPSC) 14 मई 2023 को संयुक्त राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (PCS) का योजन करेगा। जो उम्मीदवार UPPSC PCS 2023 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां दिए गए अपेक्षित प्रश्नों (करंट अफेयर्स) देख सकते हैं। ये प्रश्न परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी हो सकते हैं और एग्जाम में भी आ सकते हैं।

UP PCS Exam 2023: यूपीपीसीएस एग्जाम की महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों के लिए यूपी पीसीएस परीक्षा 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में दी गई हैं।

आयोजन

तिथि

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा तिथि 2023 (प्रारंभिक)

14 मई, 2023

यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन फॉर्म 2023

3 मार्च, 2023-   6 अप्रैल, 2023

यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा 2023

23 सितम्बर, 2023

UPPSC PCS Current Affairs Important Topics: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण विषय

यहां कुछ सबसे महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स विषयों की पूरी सूची दी गई है, जिन्हें यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाने की उम्मीद है। आइए अब हम नीचे दिए गए महत्वपूर्ण विषयों पर एक नजर डालते हैं:

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
  • भारतीय इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय और विश्व भूगोल
  • भारतीय शासन और राजनीति
  • सामाजिक और आर्थिक विकास
  • पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता
  • सामान्य विज्ञान
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • यूपी बजट
  • सरकार द्वारा जारी योजनाएं
  • लोकपाल, लोकायुक्त
  • अंतरराष्ट्रीय संबंध
  • अर्थशास्त्र

UP PCS Exam 2023 Current Affairs: यूपीपीसीएस परीक्षा के संभावित महत्वपूर्ण प्रश्न 

UP PCS Prelims Exam के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यहां दिए गए संभावित करेंट अफेयर्स प्रश्नों को देख सकते हैं। 

प्रश्न-1. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच किस मैदान पर खेला जाएगा?

  1.          द ओवल (लंदन)                         
  2.          ओल्ड ट्रैफर्ड (इग्लैंड)
  3.          एजबेस्टन (इग्लैंड)                         
  4.          मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)

उत्तर : 1

प्रश्न-2. फीफा वर्ल्ड 2026 में कुल कितने मैच खेले जाएंगे?

 

  1.         48
  2.         64
  3.         102
  4.         104

उत्तर : 4

प्रश्न-4. सेंटर फॉर पॉलिसी एनालिसिस (CPA) द्वारा प्रकाशित 'वैश्विक अल्पसंख्यक सूचकांक' में कौन सा देश टॉप पर है?

  1.  श्रीलंका
  2.  भारत
  3.  पाकिस्तान
  4.  अफगानिस्तान

उत्तर : 2

प्रश्न-5. किस शहर को 'प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स Q3 2022' में 22वां स्थान मिला?

 

  1. नई दिल्ली
  2. मुंबई
  3. चेन्नई
  4. कोलकाता

उत्तर : 2

प्रश्न-6.  एडवास लाइट हेलीकाप्टर (ALH) Mk-III स्क्वाड्रन- 840 Sqn (CG) कौन सी कंपनी बनाती है?

  1. DRDO
  2. BHEL 
  3. Mazagon Dock
  4. HAL

उत्तर : 4

प्रश्न-7. सिलचर-सिलहट महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया जाता है?

 

  1. पश्चिम बंगाल
  2. असम
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. ओडिशा

उत्तर : 2

प्रश्न-8. प्रिंट और डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (PADMA) को किस केंद्रीय मंत्रालय के तहत एक स्व-नियामक निकाय के रूप में अधिसूचित किया गया है?

  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  2. संचार मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

 उत्तर : 1

प्रश्न-9. सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किस तारीख को हुआ?

  1. 16 जनवरी, 2023
  2. 18 जनवरी, 2023
  3. 11 जनवरी, 2023
  4. 13 जनवरी, 2023

 उत्तर : 2

 

प्रश्न-10. भारत की ओर से एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कौन सा खिलाड़ी भाग लेगा?

  1.            गोविन्द साहनी
  2.            विकास कृष्ण
  3.            शिव थापा
  4.            सतीश कुमार

 उत्तर : 1

प्रश्न-11. भारत के किस राज्य में खेलो नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाएगा?

  1.           कर्नाटक
  2.           ओडिशा
  3.           उत्तर प्रदेश 
  4.           हरियाणा

उत्तर : 3

प्रश्न-12.  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 जेवलिन में कांस्य पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी का क्या नाम था?

  1.              अन्नू रानी
  2.              दीपा मलिक
  3.              अन्नू यादव
  4.              अदिति स्वामी

 उत्तर : 1

प्रश्न-13.  देश का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय कहां खोला गया हैं?

  1. मणिपुर
  2. गोवा
  3. गुजरात
  4. दिल्ली

  उत्तर : 1

  प्रश्न-14.  निम्नलिखित में से कौन सा पहला एशियाई शहर है जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल पार्टनरशिप (GPAI) शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है?

(A) मनीला                               (B) बाली
(C) सियोल                                (D) टाक्यो

 

 उत्तर : D

 

प्रश्न-15. निम्नलिखित में से किस योजना में, पात्र लाभार्थियों को धन हस्तांतरित करने के लिए सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का उपयोग करती है?

  1. पीएम आवास योजना
  2. पीएम कृषि सिंचाई योजना
  3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  4. एलपीजी पहल योजना

सही उत्तर का चयन करें:

  1.   1, 2
  2.   1, 2, 3
  3.   1, 4
  4.   1, 2, 3, 4

उत्तर : c

प्रश्न-16. "नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2022" में भारत का रैंक क्या है?

 

(A) 61 वीं                   (B) 31 वीं

(C) 35 वें                     (D) 40 वें

उत्तर : 1

प्रश्न-17. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 निम्नलिखित में से किसका समर्थन करता है?

  1. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS)
  2. पीएम पोषण योजना
  3. समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS)
  4. पीएम किसान सम्मान निधि

सही उत्तर का चयन करें:

  1. a) 1, 2, 4
  2. b) 1, 3
  3. c) 1, 2, 3
  4. d) 1, 2, 3, 4

उत्तर : c

प्रश्न-18.  संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सीमा से कौन -कौन देश लगे हैं

  1. ओमान
  2. ईरान
  3. कुवैट
  4. सऊदी अरब

सही उत्तर का चयन करें:

 

  1. a) 1, 2, 3
  2. b) 2, 3, 4
  3. c) 1, 4
  4. d) 1, 2, 4

उत्तर : c

प्रश्न-19.  वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) कौन जारी करता है?

  1.  विश्व आर्थिक मंच
  2.  खाद्य और कृषि संगठन (FAO)
  3.  विश्व बैंक
  4.  संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

उत्तर : 3

प्रश्न-20. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिकतम कितनी ऋण राशि है?

(A) 20 लाख                                                   (B) 30 लाख

(D) 35 लाख                                                  (C) 25 लाख

उत्तर : c

प्रश्न-21. ऑपरेशन कावेरी किससे संबंधित है?

 

  1. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान भारतीय नागरिकों को निकालना
  2. अफगानिस्तान से हिंदुओं और सिखों  की मदद करना
  3. सूडान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालना
  4. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर : 3

      

 प्रश्न-22. निम्नलिखित में से कौन से मध्य एशियाई देश चीन की सीमा बनाते हैं?

  1. तजाकिस्तान
  2. उज़्बेकिस्तान
  3. किर्गिज़स्तान
  4. कज़ाख़िस्तान

सही उत्तर का चयन करें:

  1. a) 2, 3, 4
  2. b) 1, 2, 3
  3. c) 1, 3, 4
  4. d) 1, 2, 4

उत्तर : c

 प्रश्न-23. एससीओ की पहली सांस्कृतिक राजधानी के रूप में किसे नामित किया गया है?

  1. काशी 
  2. वनारस
  3. मथुरा
  4. वृदांवन

उत्तर : 1

प्रश्न-24. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसके सम्मान में एक सड़क और एक प्लाजा का नामकरण किया?

  1. गोकुला जाट
  2. कल्यान सिंह
  3. मलखान सिंह भारद्वाज 
  4. अनिल कुमार 

उत्तर : 1

 

प्रश्न-25. रानीपुर टाइगर रिजर्व के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है।

  1. यह उत्तर प्रदेश बघेलखंड के क्षेत्र में स्थित है।
  2. यह उत्तर प्रदेश का पांचवा टाइगर रिजर्व है।
  3. यह भारत का 53वां टाइगर रिजर्व बना हैं।

 4.यह उत्तरी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों से आच्छादित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए

  1. 1 और 2
  2. 2 और 4
  3. 1 और 3
  4. 3 और 4

उत्तर : D

प्रश्न-26. 'उत्तर प्रदेश निवेश मित्र' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह राज्य में व्यापार करने में आसानी को बढ़ाने के लिए एक उद्यमी-अनुकूल अनुप्रयोग है।
  2. पोर्टल उत्तर प्रदेश में व्यवसायों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर : A

प्रश्न-27. कतर्निया घड़ियाल संरक्षण और अनुसंधान केंद्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. इसे उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में विकसित किया जाएगा।
  2. यह बाघ, राइनो और गंगा डॉल्फिन सहित कई लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर : C

प्रश्न-28. निम्नलिखित में से कौन से राज्य ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का हिस्सा हैं?

 

  1. हरियाणा
  2. पंजाब
  3. पश्चिम बंगाल
  4. गुजरात

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 1, 2 और 3

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 2, 3 और 4

उत्तर : C

प्रश्न-29. वैश्विक अपतटीय पवन गठबंधन (GOWA) किसके द्वारा स्थापित किया गया था

 

  1. अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी
  2. वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद
  3. विश्व मौसम विज्ञान संगठन
  4. दोनों (ए) और (बी)

उत्तर : B

प्रश्न-30. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस शहर में 'द खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स' आयोजित किया जाएगा?

  1. कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, गाजियाबाद
  2. फिरोजाबाद, मेरठ, झांसी, आगरा
  3. कानपुर, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली
  4. लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा

उत्तर : D

प्रश्न-31. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारतीय जैविक डाटा बैंक स्थित है?

  1. बेंगलुरु
  2. लखनऊ
  3. कानपुर
  4. फरीदाबाद

उत्तर : D

 

प्रश्न-32. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

भूतापीय ऊर्जा स्थल                          राज्य

 

  1. तातापानी -                             छत्तीसगढ़
  2. मणिकरण -                            उत्तराखंड
  3. बकरेश्वर -                              पश्चिम बंगाल
  4. तुवा -                                    गुजरात

उत्तर : B

प्रश्न-33. निम्नलिखित में से किस राज्य में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) की सबसे अधिक संख्या है?

  1. छत्तीसगढ
  2. बिहार
  3. ओडिशा
  4. राजस्थान

उत्तर : C

 

प्रश्न-34. भारत में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए "मधुमक्खी-बाड़" बनाने की अनूठी परियोजना किसने शुरू की है?

 

  1. एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया
  2. खादी और ग्रामोद्योग आयोग
  3. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  4. ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर : B

प्रश्न-35. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

 

सूची-I                                                      सूची-II

(राष्ट्रीय उद्यान)                                          (राज्य)

  1. अंशी                                                    1. कर्नाटक
  2. इंद्रावती                                               2. छत्तीसगढ़
  3. इंटंकी                                                 3. नागालैंड
  4. गिंडी                                                   4. तमिलनाडु

     A   B   C      D

(a)  2   1   4      3

(b) 1    2   3       4

(c) 4    3   2       1

(d) 1    3   4       2

 

उत्तर : B

प्रश्न-36. SARAS-3 रेडियो टेलीस्कोप निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. कर्नाटक
  3. लद्दाख
  4. जम्मू और कश्मीर

उत्तर : B

प्रश्न-37.निम्नलिखित पर्यावरण प्रोटोकॉल पर विचार करें और उन्हें कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें।

 

  1. क्योटो
  2. नागोया
  3. कार्टाजेना
  4. मॉन्ट्रियल

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए

 

(a) 2, 1, 4, 3

(c) 4, 3, 2, 1

(b) 1, 2, 3, 4

(d) 1, 4, 3, 2

उत्तर : C

प्रश्न-38. निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति 'वांगला नृत्य' करती है?

 

  1. संथाल
  2. मिश्मी
  3. अंगामी
  4. गारो

उत्तर : D

प्रश्न-39. गिनी गुणांक निम्नलिखित में से किस वक्र से प्राप्त होता है?

 

  1. लाफ़र वक्र
  2. लॉरेंज वक्र
  3. फिलिप्स वक्र
  4. कुज़्नेत्स वक्र

उत्तर : B

प्रश्न-40.निम्नलिखित में से किस पहल के तहत, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास किया?

 

  1. मिशन सहायता
  2. मिशन स्नेह
  3. निपुण भारत
  4. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर: D

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 13, 2023, 10:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News