UPPSC RO ARO Cut Off 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 27 जुलाई 2025 को आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा के बाद अब उम्मीदवारों को UPPSC RO ARO कट ऑफ 2025 का इंतजार है। आयोग जल्द ही परीक्षा का परिणाम और कट ऑफ अंक जारी करेगा। ये कट ऑफ अंक मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक होते हैं।
UPPSC RO ARO कट ऑफ वह न्यूनतम अंक होता है जिसे प्रत्येक श्रेणी के उम्मीदवार को परीक्षा में पास करने के लिए प्राप्त करना होता है। यह कट ऑफ विभिन्न कारकों जैसे परीक्षा की कठिनाई, कुल अभ्यर्थियों की संख्या, रिक्तियों की संख्या और पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर तय किया जाता है।
UPPSC RO ARO प्रश्न पत्र 2025: डाउनलोड करें UP समीक्षा अधिकारी पेपर उत्तर कुंजी PDF
UPPSC RO ARO Cut Off 2025: यूपी RO ARO कट ऑफ मार्क्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की भर्ती के लिए RO/ARO 2025 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यहां 2025 के लिए अनुमानित कट ऑफ, पिछले वर्षों की श्रेणीवार कट ऑफ, और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अर्हक अंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कैटेगरी | UPPSC RO ARO अनुमानित कट ऑफ (अंक) |
सामान्य (UR) | 125 – 135 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 120 – 130 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 120 – 130 |
अनुसूचित जाति (SC) | 104 – 110 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 92 – 100 |
दिव्यांग (PwD) | 80 – 90 |
महिला (UR/OBC) | 118 – 125 |
नोट: यह कट ऑफ अनुमानित है और आधिकारिक कट ऑफ UPPSC द्वारा परिणाम के साथ ही घोषित की जाएगी।
UPPSC RO ARO 2025: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
UPPSC RO/ARO 2025 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अर्हक अंक (Minimum Qualifying Marks) प्राप्त करना अनिवार्य है। यह अंक सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित होते हैं और यह कट ऑफ से अलग होते हैं। नीचे GEN, OBC, SC, ST, महिला और PWD के लिए श्रेणीवार न्यूनतम योग्यता अंक दिए गए हैं:
श्रेणीवार (Category) | न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks) (%) |
Gen/OBC/EWS | 40% |
SC/ST | 35% |
PwD | 35% |
Official UPPSC RO ARO कट ऑफ 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी RO ARO आधिकारिक कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएँ।
-
होमपेज पर "Results" या "Notifications" सेक्शन देखें।
-
वहाँ "UPPSC RO/ARO Prelims Cut Off Marks 2025" जैसा लिंक दिखाई देगा — उस पर क्लिक करें।
-
कट‑ऑफ का PDF category-wise डाउनलोड करें।
पिछले वर्ष प्रारंभिक UPPSC RO, ARO कट ऑफ क्या थी?
पिछले साल के कट-ऑफ अंक देखकर हमें इस साल की कट-ऑफ का अंदाज़ा लग जाता है। ये अंक रुझान समझने में मदद करते हैं और उम्मीदवार जान पाते हैं कि वे क्वालिफाई करने के कितने करीब हैं। अपने रुझान को समझने और अगले चरण के लिए अपनी उम्मीदों का अनुमान लगाने के लिए, आप नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज पिछले वर्षों के यूपी RO ARO कट-ऑफ अंक देखें:
श्रेणी (Category) | 2021 के यूपी RO ARO कट-ऑफ अंक | 2017 के UPPSC RO ARO कट-ऑफ अंक |
सामान्य (General) | 120-125 | 122.00 |
ओबीसी (OBC) | 118-123 | 120.00 |
एससी (SC) | 105-110 | 103.00 |
एसटी (ST) | 100-105 | 97.00 |
दिव्यांग (PwD) | 100+ | 99.00 |
महिला (Female) | 115-120 | 117.00 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation