UPSC भर्ती 2022: ACIO, साइंटिस्ट सहित अन्य पदों के लिए अधिसूचना हुई जारी, ऐसे करें आवेदन

Aug 29, 2022, 11:07 IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड- I (ACIO) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए रोजगार समाचार (27 अगस्त-02 सितंबर 2022) में अधिसूचना जारी की है। 

UPSC ACIO Recruitment 2022
UPSC ACIO Recruitment 2022

UPSC भर्ती 2022 अधिसूचना: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मानवविज्ञानी (सांस्कृतिक मानव विज्ञान प्रभाग), असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड- I (ACIO), साइंटिस्ट, 'बी' (बैलिस्टिक्स), साइंटिस्ट 'बी' (फोरेंसिक इलेक्ट्रॉनिक्स), साइंटिस्ट 'बी' (फोरेंसिक मनोविज्ञान) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए रोजगार समाचार (27 अगस्त-02 सितंबर 2022) में अधिसूचना जारी की है। 
 इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन जमा कर प्रिंट करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2022 तक है।

यूपीएससी भर्ती 2022 अधिसूचना: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2022

यूपीएससी भर्ती 2022 अधिसूचना: रिक्ति विवरण
मानवविज्ञानी (सांस्कृतिक नृविज्ञान प्रभाग): 01
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड- I: 04
वैज्ञानिक 'बी' (बैलिस्टिक्स):01
वैज्ञानिक 'बी' (फोरेंसिक इलेक्ट्रॉनिक्स):03
वैज्ञानिक 'बी' (फोरेंसिक मनोविज्ञान):03
पुनर्वास अधिकारी: 04
उप महानिदेशक/क्षेत्रीय निदेशक:03

यूपीएससी भर्ती 2022 अधिसूचना: पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
एंथ्रोपोलॉजिस्ट (कल्चरल एंथ्रोपोलॉजी डिवीजन): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री, अंतिम वर्ष की परीक्षा में कल्चरल एंथ्रोपोलॉजी में पचास प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ. 
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड- I: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ साइंस स्तर के सभी तीन वर्षों के दौरान रसायन विज्ञान या भौतिकी या फोरेंसिक साइंस में एमएससी एक विषय के रूप में हो।
अन्य पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.
यूपीएससी भर्ती 2022 अधिसूचना : PDF

यूपीएससी भर्ती 2022 अधिसूचना कैसे आवेदन करें:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Content Manager

A Journalist and content professional with 13+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and Newstrackindia.com. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create content related to Education and Career sections including Notifications/News/Current Affairs etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

.
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News