UPSC CMS Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम (CMS) की परीक्षा के लिए अधिसूचना आज यानी 19 अप्रैल को जारी कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आज से आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2023 निर्धारित की गई है. साथ ही पदों पर भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई 2023 को किया जायेगा.
सभी उम्मीदवारों (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) से अनुरोध है कि वे सरकार (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय) द्वारा अधिसूचित कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम के नियमों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा में प्रवेश के लिए सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। परीक्षा के सभी चरणों में उनका प्रवेश निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद होगा।
UPSC CMS Recruitment 2023 overview :
उम्मीदवार इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे देख सकते हैं -
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा का नाम | कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम (CMS) |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 19 अप्रैल 2023 |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 19 अप्रैल 2023 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 9 मई 2023 |
| परीक्षा की तिथि | 16 जुलाई 2023 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द घोषित होगी |
| ऑफिसियल वेबसाइट | |
| अधिसूचना लिंक |
UPSC CMS Recruitment 2023 पदों का विवरण :
| Medical Officers Grade in General Duty Medical Officers Sub-cadre of Central Health Service | 584 |
| Assistant Divisional Medical Officer in the Railways | 300 |
| General Duty Medical Officer in New Delhi Municipal Council | 1 |
| General duty Medical Officer Gr-II in Municipal Corporation of Delhi | 376 |
UPSC CMS Recruitment 2023 पात्रता :
परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को अंतिम एमबीबीएस परीक्षा के लिखित और प्रायोगिक भागों में उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए हालाँकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट प्रदान की जायेगी.
UPSC CMS Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को वेबसाइट upsconline.nic.in का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर पहले स्वयं को पंजीकृत करना आवश्यक है, और फिर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ना आवश्यक है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation