UPSC CSE Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सम्मिलित हो रहें हैं वे अपने एडमिट कार्ड यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिये उन्हें अपने ऑफिसियल क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा. उम्मीदवार यहाँ दिए गए UPSC CSE Admit Card 2024 Download Link से अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं.
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून 2024 को किया जा रहा है. उम्मीदवार ध्यान दें परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी लेकर जरुर जायें बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश केंद्र में एंट्री नहीं दी जायेगी. उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पूर्व उसमें अपनी डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए.
upsconline.nic.in: UPSC CSE Prelims Admit Card डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक से अपने एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2024 |
UPSC CSE Prelims Admit Card 2024
UPSC CSE Prelims Admit Card 2024
UPSC CSE Prelims Admit Card 2024
सिविल परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून को किया जा रहा है अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी डिटेल्स नीचे दी गए टेबल में चेक कर सकते हैं-
परीक्षा का नाम | सिविल सेवा परीक्षा 2024 |
परीक्षा निकाय का नाम | संघ लोक सेवा आयोग |
परीक्षा की तिथि | 16 जून 2024 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | मई के अंतिम सप्ताह में (संभावित) |
रिक्तियों की संख्या | 1056 |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिसियल वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC CSE 2024 Admit Card कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1- यूपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 3- कैप्चा दर्ज करें ।
चरण 4- “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- यूपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें।
चरण 7- सफेद कागज पर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 का प्रिंट लें।
पेपर | कुल मार्क | प्रश्नों की संख्या | अवधि | प्रकार | नकारात्मक अंक | प्रकृति |
सामान्य अध्ययन पेपर 1 | 200 | 100 | 2 घंटे | ऑब्जेक्टिव | हाँ | मेरिट रैंकिंग |
सामान्य अध्ययन पेपर 2 (सीएसएटी) | 200 | 80 | 2 घंटे | ऑब्जेक्टिव | हाँ | क्वालीफाइंग |
UPSC CSE में पिछले वर्ष पूंछे गए प्रश्नों का वेटज ![]()
![]()
पिछले 5 वर्षों में CSAT में पूंछे गए प्रश्नों का वेटज
यदि यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2024 में कोई समस्या/ गलती होने पर क्या करें?
यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड में उल्लिखित संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। आवेदक संबंधित अधिकारियों से कॉल या ई-मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं। समस्या का समाधान करने और यूपीएससी आईएएस 2024 परीक्षा के दिन किसी भी अन्य समस्या से बचने के लिए उन्हें जल्द से जल्द ऐसा करना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation