आज आवेदन का अंतिम दिन: UPSC द्वारा घोषित मार्केटिंग ऑफिसर सहित 32 रिक्त पदों के लिए
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मार्केटिंग ऑफिसर, विशेषज्ञ ग्रेड -II और सहायक केमिस्ट के 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मार्केटिंग ऑफिसर, विशेषज्ञ ग्रेड -II और सहायक केमिस्ट के 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 10 अगस्त 2017
• पूरी तरह से सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि - 11 अगस्त 2017
UPSC में पदों का विवरण:
• मार्केटिंग ऑफिसर - 28 पद
• विशेषज्ञ ग्रेड -II - 03 पद
• सहायक केमिस्ट - 01 पद
मार्केटिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता और अनुभव मानदंड:
• मार्केटिंग ऑफिसर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या वनस्पति विज्ञान या कृषि अर्थशास्त्र या कृषि विपणन या अर्थशास्त्र या अर्थशास्त्र के साथ वाणिज्य में मास्टर डिग्री और सहकारी विपणन सहित कृषि विपणन के क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव.
• विशेषज्ञ ग्रेड -II- भारतीय मेडिकल काउंसिल अधिनियम, 1956 (1956 का 102) की तीसरी अनुसूची के या भाग II (लाइसेंसधारी योग्यता के अलावा) या पहली अनुसूची या दूसरी अनुसूची में शामिल मान्यता प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री.
• सहायक केमिस्ट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान या समकक्ष से रसायन विज्ञान या कृषि रसायन विज्ञान या मृदा विज्ञान में मास्टर डिग्री और भूजल विश्लेषण और भूजल रसायन विज्ञान में दो साल का अनुभव.
उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
UPSC में मार्केटिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए 10 अगस्त 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) जमा करने के बाद, उम्मीदवार अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन भर्ती आवेदन का प्रिंट अपने पास अवश्य रखें.